Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कारोबारी रिपू कुमार बने राष्ट्रीय सचिव:अखिल भारती पंचायत परिषद ने दी जिम्मेदारी, बोले, " निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से करुंगा काम "

    2 hours ago

    1

    0

    कारोबारी रिपू कुमार को अखिल भारती पंचायत परिषद का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति परिषद के केंद्रीय कार्यालय 'पंचायत धाम' में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सह राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय और पूर्व राज्य सभा सांसद एवं भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं सह राष्ट्रीय संरक्षक आरके सिन्हा के आदेश पर राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान ने की। अलीगढ़ निवासी डॉ.अशोक चौहान ने बताया कि रिपू कुमार बचपन से ही सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अपने सांगठनिक कौशल के बलबूते एक छोटी सी पंचायत से निकलकर देश में जबरदस्त पहचान हासिल किया हैं। वह जहां बिजनेस में मेहनत करके नए प्रतिमान स्थापित करते हैं। वहीं अपने गांव और जिले में भी जबरदस्त जुड़ाव रखते हैं। गुजरात के गांधी धाम में उन्होंने कई कन्या विवाह समारोहों में भूमिका निभाई है। रिपू कुमार ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि परिषद के नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है और जो जिम्मेदारी दी है, उसको वह पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। पंचायत के पुरोधा लोक नायक जय प्रकाश नारायण, बलवंत भाई मेहता के द्वारा पंचायतों को सशक्तिकरण के लिए जो सपना देखा गया था, उन सपनों को पूर्ण के करने के लिए वह आजीवन पंचायत परिषद के साथ जुड़कर कार्य करते रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजाराम हत्याकांड: 'पूर्व महामंत्री प्रभावित कर रहे जांच':कहा- राकेश तिवारी की आय व संपत्ति की हो जांच, CM से करूंगा शिकायत
    Next Article
    11 अप्रैल से सीएसजेएमयू से संबद्ध कालेजों की परीक्षाएं:बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे, विवि की वेबसाइट पर एग्जाम शीट जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment