Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर आकाशदीप, मुकेश कुमार बने DSP, CM के पैर छुए:सम्राट बोले- अगले IPL ऑक्शन में बिहार की टीम भी रहेगी; 19 खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर

    18 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लेवल पर मेडल जीतने वाले 19 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का जॉइनिंग लेटर दिया। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और एथलेटिक्स खिलाड़ी पीयूष राज को पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) पद पर नियुक्ति दी गई। वहीं आकाशदीप और मुकेश कुमार ने पैर छूकर मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया। ऊर्जा ऑडिटोरियम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस साल 106 खिलाड़ियों को लेटर पहले ही दिए जा चुका है। इस योजना में नियुक्ति-पत्र, खेल छात्रवृत्ति चयन-पत्र और खेल सम्मान राशि दी गई। 19 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र मिला है। इसके अलावा समारोह के दौरान 5 पैरा खिलाड़ियों सहित विभिन्न खेल विधाओं के बाकी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी नियुक्ति-पत्र सौंपे गए। ऊर्जा ऑडिटोरियम में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की तस्वीरें… सेतु मिश्रा को 37.50 लाख रुपये की सम्मान राशि दी गई एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण और रजत पदक जीतने और एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी बने सेतु मिश्रा को 37.50 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। विभास्कर कुमार को 2 लाख रुपये की सम्मान राशि इसी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विभास्कर कुमार को 2 लाख रुपये की सम्मान राशि दी गई। कॉमनवेल्थ यूथ शतरंज चैंपियनशिप-2026 की ब्लिट्ज स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली मरियम फातिमा को 9 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। सभी पंचायत में स्पोर्ट्स को लेकर टैलेंट की खोज की जाएगी- सम्राट चौधरी सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि 15 सितंबर के बाद बिहार के सभी पंचायत में स्पोर्ट्स को लेकर टैलेंट की खोज की जाएगी।यह अभियान 6 महीने तक चलेगा। पूरे प्रदेश में जो भी खिलाड़ी मिलेगा, उसे प्रशिक्षित करके देश के लिए तैयार करने का काम किया जाएगा। सीएम सम्राट चौधरी ने आगे कहा- आने वाले IPL ऑक्शन में बिहार की टीम भी रहेगी। 180 खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया, राज्य सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में सीधी नियुक्ति देकर खेल छात्रवृत्ति उपलब्ध कराकर उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट इवेंट का शेड्यूल जारी:भारत की मेंस-विमेंस टीम की सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री, 17 सितंबर से खेले जाएंगे मुकाबले
    Next Article
    स्पोर्ट्स अपडेट:हांगझोउ ISSF वर्ल्ड कप में संयम ने 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर जीता , अनाहत सिंह वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश के सेमीफाइनल में पहुंचीं

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment