Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पोर्ट्स अपडेट:हांगझोउ ISSF वर्ल्ड कप में संयम ने 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर जीता , अनाहत सिंह वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश के सेमीफाइनल में पहुंचीं

    16 hours ago

    1

    0

    चीन के हांगझोउ में चल रहे ISSF राइफल/पिस्टल/शॉटगन वर्ल्ड कप में भारतीय शूटर संयम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का खाता खोला। उन्होंने फाइनल में 243.4 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। संयम ने क्वालिफिकेशन में 579 अंक के साथ फाइनल में जगह बनाई थी। यह उनके करियर का दूसरा ISSF वर्ल्ड कप सिल्वर मेडल है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी लगातार अच्छी फॉर्म का एक और प्रमाण है अनाहत सिंह वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश के सेमीफाइनल में पहुंचीं कनाडा के ओंटारियो में खेली जा रही वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में भारत की टॉप सीड अनाहत सिंह ने क्वार्टर फाइनल में मिस्र की हबीबा रिज्क को 3-1 (11-7, 11-5, 6-11, 11-9) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ दिल्ली की 20वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अनाहत लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। पिछले साल उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अनाहत ने पहले दो सेट आसानी से जीतकर बढ़त बनाई। तीसरा सेट रिज्क ने जीता, लेकिन चौथे सेट में अनाहत ने 11-9 से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम किया। अब सेमीफाइनल में उनका सामना मिस्र की बारब समेह से होगा। विश्वनाथन आनंद FIDE के अंतरिम अध्यक्ष बने पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने वर्ल्ड शतरंज महासंघ (FIDE) के अंतरिम अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। FIDE अध्यक्ष आरकाडी द्वोरकोविच को रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूरोपीय संघ (EU) की प्रतिबंध सूची में शामिल किए जाने के बाद उन्होंने अपने अधिकार निलंबित कर दिए। 2022 से डिप्टी प्रेसिडेंट रहे आनंद अब FIDE चार्टर के अनुच्छेद 19.2 के तहत अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे। FIDE काउंसिल ने द्वोरकोविच के फैसले को मंजूरी देते हुए कहा कि प्रतिबंध लागू रहने तक आनंद संगठन का नेतृत्व करेंगे। EU प्रतिबंधों के तहत द्वोरकोविच के बैंक खाते फ्रीज होने और यात्रा पर रोक लग सकती है। द्वोरकोविच ने प्रतिबंधों को ‘गैर-कानूनी और अन्यायपूर्ण’ बताते हुए कहा कि वह अदालत में इसे चुनौती देंगे। उन्होंने कहा कि FIDE के कामकाज पर असर न पड़े, इसलिए उन्होंने स्वेच्छा से अपने अधिकार निलंबित किए हैं। वेस्टइंडीज टीम में जोशुआ बिशप को पहली बार टेस्ट कॉल-अप पाकिस्तान के खिलाफ 25 जुलाई से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। बाएं हाथ के स्पिनर जोशुआ बिशप को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है, जबकि बल्लेबाज किर्क मैकेंजी की 2024 के बाद वापसी हुई है। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ व्यक्तिगत कारणों से उपलब्ध नहीं थे, जबकि जॉन कैंपबेल हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गए। 26 साल के बिशप ने 25 फर्स्ट क्लास मैचों में 119 विकेट लिए हैं और पिछले तीन वेस्टइंडीज चैंपियनशिप सीजन में सबसे ज्यादा 91 विकेट झटके हैं। वहीं मैकेंजी ने हालिया घरेलू सीजन में 6 पारियों में 323 रन (औसत 64.60) बनाकर वापसी का दावा मजबूत किया। खराब प्रदर्शन के कारण तेज गेंदबाज एंडरसन फिलिप को बाहर किया गया, जबकि जोमेल वॉरिकन उप-कप्तान बने रहेंगे। सीरीज का पहला टेस्ट 25 जुलाई से ब्रायन लारा स्टेडियम (तारोबा) में खेला जाएगा, जहां पहली बार कोई टेस्ट मैच होगा। दूसरा टेस्ट पोर्ट ऑफ स्पेन में होगा। WTC अंक तालिका में वेस्टइंडीज 10 में 1 जीत के साथ सबसे नीचे है, जबकि पाकिस्तान ने 4 में से 1 टेस्ट जीता है, इसलिए दोनों टीमों के लिए यह सीरीज अहम मानी जा रही है। वेस्टइंडीज की पूरी 15 सदस्यीय टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वॉरिकन (उप-कप्तान), जोशुआ बिशप, तेगेनारिन चंद्रपॉल, जोशुआ डा सिल्वा, जास्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, शाई होप, आमिर जांगू, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, किर्क मैकेंजी, कीमो पॉल, केमार रोच, जायडेन सील्स। पाकिस्तान का डोमेस्टिक सीजन 11 अगस्त से शुरू होगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2026-27 घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। अगले साल होने वाले 50 ओवर वर्ल्ड कप की तैयारी को ध्यान में रखते हुए सीजन की शुरुआत 11 अगस्त से मुल्तान में चार टीमों के नए नेशनल चैंपियंस कप से होगी। इसके तीन दिन बाद डिपार्टमेंटल टीमों का प्रेसिडेंट्स कप शुरू होगा, ताकि खिलाड़ियों को लगातार लिस्ट-ए क्रिकेट खेलने का मौका मिल सके। PCB ने घरेलू टीमों की संख्या 18 से बढ़ाकर 20 कर दी है। अब लाहौर और कराची के साथ सियालकोट और पेशावर की भी दो-दो टीमें सीनियर और जूनियर प्रतियोगिताओं में खेलेंगी। 1 नवंबर से कायदे-आजम ट्रॉफी गोल्ड (8 टीमें) और सिल्वर (12 टीमें) डिवीजन में खेली जाएगी। इससे पहले 12 सितंबर से प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी होगी, जबकि हनीफ मोहम्मद ट्रॉफी को समाप्त कर दिया गया है। सीजन का समापन फरवरी-मार्च 2027 में नेशनल T20 कप से होगा, जिसमें पहले सिल्वर और फिर 23 फरवरी से 6 मार्च तक गोल्ड डिवीजन के मुकाबले खेले जाएंगे। अफगानिस्तान की मेजबानी में दिल्ली में होगी भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज अफगानिस्तान सितंबर में भारत के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज की मेजबानी करेगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे, हालांकि ACB और BCCI ने अभी आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है। यह पहली बार होगा जब कोई विदेशी टीम भारत में ही भारत के खिलाफ अपनी होम सीरीज खेलेगी। यह सीरीज भारत के श्रीलंका दौरे और 24 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों के बीच होगी, इसलिए दोनों टीमों की तैयारियों के लिहाज से अहम मानी जा रही है। दोनों टीमों की पिछली द्विपक्षीय सीरीज जून में भारत में हुई थी, जिसमें भारत ने इकलौता टेस्ट पारी और 300 रन से तथा वनडे सीरीज 3-0 से जीती थी। हालांकि हालिया वाइट-बॉल क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन कमजोर रहा है। टीम आयरलैंड से दोनों T20I, इंग्लैंड से T20I सीरीज 0-4 (एक मैच रद्द) और वनडे सीरीज 1-2 से हार चुकी है। वहीं, T20 वर्ल्ड कप के बाद अफगानिस्तान का यह पहला T20I असाइनमेंट होगा। द हैंड्रैड 2026 में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स:ने लंदन स्पिरिट को 4 रन से हराया द हंड्रेड 2026 के पहले पुरुष मुकाबले में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने लंडन स्पिरिट को 4 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैनचेस्टर ने 100 गेंदों में 9 विकेट पर 138 रन बनाए। जवाब में लंडन स्पिरिट 100 गेंदों में 134 रन ही बना सकी। 139 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही स्पिरिट को आखिरी 10 गेंदों में 21 और अंतिम 5 गेंदों में 12 रन चाहिए थे, लेकिन गस एटकिंसन और जॉनी बेकर ने शानदार गेंदबाजी की। बेकर ने आखिरी दो गेंद पहले लियम लिविंगस्टोन को बोल्ड कर मैनचेस्टर को जीत दिलाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैनचेस्टर ने टिम सेफर्ट के 67 रन की मदद से 100 गेंदों में 9 विकेट पर 138 रन बनाए। टीम एक समय 67 गेंदों में 2 विकेट पर 105 रन थी, लेकिन आखिरी 33 गेंदों में सिर्फ 33 रन जोड़ सकी और 7 विकेट गंवा दिए। जवाब में लंडन स्पिरिट के कप्तान लियम लिविंगस्टोन ने 40 गेंदों में 69 रन बनाए। उन्होंने गेंदबाजी में भी 20 गेंदों में 14 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मीरकैट मैच हीरो (प्लेयर ऑफ द मैच) चुना गया। हॉकी5s एशिया में महिला टीम ने कजाकिस्तान को 10-0 से हराया, पुरुषों ने बांग्लादेश को 8-3 से मात दी ओमान के मस्कट में चल रही FIH यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप में भारत की महिला और पुरुष टीमों ने लगातार जीत दर्ज की। महिला टीम ने कजाकिस्तान को 10-0 से हराया, जिसमें नौशीन नाज ने 4 और संदीपा कुमारी ने हैट्रिक लगाई। वहीं पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 8-3 से मात दी। कप्तान केतन कुशवाहा ने 4 गोल कर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। यह टूर्नामेंट यूथ हॉकी5s वर्ल्ड कप का एशियाई क्वालिफायर भी है। 1 अगस्त से शुरू होगी असम प्रीमियर लीग: 8 टीमें 23 दिन में खेलेंगी 43 मैच, 23 अगस्त को फाइनल असम प्रीमियर लीग (APL) के पहले सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। 1 से 23 अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 43 मैच खेले जाएंगे। उद्घाटन मुकाबला 1 अगस्त को चराईदेव सनराइजर्स और बारपेटा ब्रेव्स के बीच होगा, जबकि दूसरे मैच में तेजपुर टाइटंस और डिब्रूगढ़ वॉरियर्स आमने-सामने होंगे। टूर्नामेंट में 40 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और 23 अगस्त को फाइनल खेला जाएगा। लीग चरण में हर टीम सात अन्य टीमों से एक-एक बार भिड़ेगी। इसके अलावा तीन रिवर्स फिक्स्चर (रीमैच) भी होंगे। UTT-7 के सेमीफाइनल में पहुंची दबंग दिल्ली TTC बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस (UTT) सीजन 7 के क्वार्टरफाइनल में दबंग दिल्ली TTC ने PBG पुणे जगुआर को 10-5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। पूर्व चैंपियन दिल्ली अब शुक्रवार को लीग चरण में अजेय रही डेम्पो गोवा चैलेंजर्स से भिड़ेगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में एचवीआर कोलकाता थंडरब्लेड्स का मुकाबला यू मुंबा टीटी से होगा। पुणे ने उमर असार की जीत से बढ़त बनाई, लेकिन इसके बाद दिल्ली ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर मैच पलट दिया। मारिया शाओ ने महिला सिंगल्स में पृथिका पावड़े को 3-0 से हराया और फिर कप्तान जी. साथियान के साथ मिक्स्ड डबल्स भी 3-0 से जीता। साथियान ने पुरुष सिंगल्स में स्नेहित सुरवज्जुला के खिलाफ पहले दो गेम जीतकर दिल्ली का सेमीफाइनल टिकट पक्का किया। 26 अगस्त से शुरू होगी यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) का पहला सीजन 26 अगस्त से शुरू होगा। लीग के को-फाउंडर अभिषेक बच्चन ने कहा कि ETPL कोई शॉर्ट टर्म प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि लंबे समय के विजन के साथ शुरू की गई लीग है। उन्होंने कहा कि सही टीम मालिकों के जुड़ने से फाफ डु प्लेसिस और आर. अश्विन जैसे बड़े खिलाड़ी भी लीग का हिस्सा बने हैं। अभिषेक ने कहा कि प्रो कबड्डी और इंडियन सुपर लीग से मिले अनुभव के आधार पर ETPL फुटबॉल जैसे स्थापित खेलों से मुकाबला करने के बजाय अपना अलग फैन बेस तैयार करेगी। वहीं, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के कोओनर स्टीव वॉ ने कहा कि आयरलैंड की भारत पर 2-0 की टी20I सीरीज जीत यूरोपीय क्रिकेट की बढ़ती क्षमता दिखाती है। उनके मुताबिक ETPL यूरोप में क्रिकेट के विकास के लिए बड़ा कदम साबित हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेटर आकाशदीप, मुकेश कुमार बने DSP, CM के पैर छुए:सम्राट बोले- अगले IPL ऑक्शन में बिहार की टीम भी रहेगी; 19 खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर
    Next Article
    12 हजार आबादी वाले नौरू में फुटबॉल को बढ़ावा:दुनिया का एकमात्र देश, जिसने अब तक नहीं खेला इंटरनेशनल टूर्नामेंट; इंग्लैंड कोच ने की शुरुआत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment