Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन:शिखर धवन पत्नी सोफी के साथ पहुंचे; कोहली-धोनी समेत 900 मेहमान आ सकते हैं

    12 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का आज लखनऊ में रिसेप्शन है। कुलदीप के परिवार के लोग होटल ‘द सेंट्रम’ पहुंच गए हैं। पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन भी पत्नी सोफी के साथ पहुंचे। दोनों पर फूलों की बारिश की गई। क्रिकेटर रविंद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल भी लखनऊ आ गए हैं। रिसेप्शन शाम 7 बजे से है। इसमें ICC चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली समेत 900 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया है। राजनीति, उद्योग और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां भी रिसेप्शन में शामिल हो सकती हैं। परिवार के करीबियों ने बताया कि रिसेप्शन में कुलदीप की IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, बीसीसीआई और आईसीसी से जुड़े अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई VVIP मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है। कुलदीप ने 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी। रिसेप्शन की तैयारियों और मेहमानों की तस्वीरें देखिए- अब शादी की 2 तस्वीरें देखिए- कुलदीप-वंशिका की रिसेप्शन पार्टी के पल-पल के अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल बोला- ईरान के सबसे ताकतवर अफसर लारीजानी को मारा:एयरस्ट्राइक में बसीज फोर्स कमांडर सुलेमानी की भी मौत; ईरान ने अभी पुष्टि नहीं की
    Next Article
    लखनऊ में हिंदू नववर्ष कार्यक्रम की घोषणा:RSS के मार्गदर्शन में 19 मार्च को होगा आयोजन, संघ के 100 वर्ष को समर्पित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment