Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में हिंदू नववर्ष कार्यक्रम की घोषणा:RSS के मार्गदर्शन में 19 मार्च को होगा आयोजन, संघ के 100 वर्ष को समर्पित

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक मिलन एवं राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति द्वारा यह आयोजन 19 मार्च को 1090 चौराहा, गोमती नगर के निकट किया जाएगा। इस वर्ष का कार्यक्रम विशेष रूप से आरएसएस की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को समर्पित रहेगा। इसमें संघ के सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। 'पंच परिवर्तन' पर आधारित संकल्प कार्यक्रम इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगा। चित्रकला प्रतियोगिता-2026' का भी आयोजन समिति के संयोजक ललित श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करना है। इसका लक्ष्य नागरिकों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर एक संगठित और संस्कारित समाज बनाने की दिशा में प्रेरित करना है। मीडिया प्रभारी शिवांक रमन भदौरिया के अनुसार, 'निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता-2026' का भी आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जूनियर (कक्षा 6-8) और सीनियर (कक्षा 9-12) वर्गों में होगी। इसके विषय 'कुटुंब प्रबोधन' और 'पर्यावरण संरक्षण' रखे गए हैं। विजेताओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। पांच प्रमुख संकल्पों से जोड़ने का प्रयास कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में नव संवत्सर पंचांग का अनावरण, भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, 'संघ शताब्दी वर्ष' प्रदर्शनी, 'भारत गौरव' सेल्फी प्वाइंट और मुंबई के सुप्रसिद्ध गायक सुरेश की भजन संध्या शामिल हैं। स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक मिलन के प्रमुख ऋषि जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज को पांच प्रमुख संकल्पों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ये संकल्प हैं। सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी जीवनशैली। समिति ने शहर और आसपास के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस सांस्कृतिक और प्रेरणादायी आयोजन का हिस्सा बनें। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, एकता और सामाजिक परिवर्तन का संदेश देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेटर कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन:शिखर धवन पत्नी सोफी के साथ पहुंचे; कोहली-धोनी समेत 900 मेहमान आ सकते हैं
    Next Article
    धौलाना विधायक बोले- सड़क-हाईवे और ओवरब्रिज बनवाए:धर्मेश तोमर का दावा- मैंने टफ सीट पर जीतकर दिखाया, इस बार भी टिकट मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment