Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर कुलदीप यादव दुल्हन के साथ कानपुर पहुंचे:अनारकली सूट में दिखीं वंशिका, बैंड-बाजे के साथ रेड कार्पेट पर स्वागत; विदेशी फूलों से सजा घर

    3 hours ago

    1

    0

    क्रिकेटर कुलदीप यादव रविवार को अपनी दुल्हन वंशिका के साथ कानपुर पहुंचे। इस दौरान उनका बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया। वंशिका के स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया गया है। आरती उतारकर वंशिका और कुलदीप को घर के अंदर प्रवेश कराया गया। इस दौरान कुलदीप यादव और वंशिका ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। जाजमऊ स्थित उनके आवास पर पर रिश्तेदार मौजूद रहे। वहीं, मोहल्ले लोग भी दूल्हा-दुल्हन की एक झलक पाने के लिए बेताब रहे। कुलदीप के पूरे घर को विदेशी फूलों से सजाया गया है। कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में आयोजित शाही समारोह में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। तस्वीरें देखिए…. लाल रंगे के जोड़े में दिखीं वंशिका कुलदीप यादव अपनी दुल्हन वंशिका के साथ रविवार शाम करीब 4 बजे प्लेन से चकेरी एयरपोर्ट पर उतरे। इस दौरान कुलदीप यादव काले रंग की पैंट और व्हाइट टी-शर्ट पहने हुए थे। ऊपर उन्होंने लाल और रंग का एक पारंपरिक एम्ब्रॉयडरी वाला शॉल ओढ़ रखी थी। साथ ही उन्होंने आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है, जो उनके लुक को काफी स्टाइलिश बना रहा है। उनकी पत्नी वंशिका लाल रंग के बेहद खूबसूरत अनारकली सूट में नजर आईं, जिस पर बारीक सुनहरी कढ़ाई का काम किया गया है। उन्होंने इसके साथ मैचिंग लाल दुपट्टा लिया हुआ था और चेहरे पर काले चश्मे पहने हुए थीं। एयरपोर्ट के अराइवल गेट से जोड़ा बाहर निकला। इस दौरान सुरक्षाकर्मी (CISF) उनके आसपास मुस्तैद रहे। वहां मौजूद लोग और मीडियाकर्मी उनकी एक झलक पाने और वीडियो बनाने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं। कुलदीप और वंशिका दोनों ही काफी रिलैक्स्ड और शांत मुद्रा में पैदल चलते हुए बाहर की ओर निकल गए। इसके बाद वे ब्लैक कलर की बीएमडब्ल्यू कार से जाजमऊ स्थित अपने घर के लिए रवाना हुए। कुलदीप यादव अपनी दुल्हन के साथ डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे। परिवार वालों ने उनका स्वागत किया। घर पर पहले से ही खुशियों का माहौल बना हुआ था। दुल्हन के गृह प्रवेश को लेकर परंपरागत रस्में निभाई गईं और पूरे परिवार ने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया। पिता की पसंद के फूलों से सजा घर घर की सजावट करने वाले डेकोरेटर ने बताया- पूरे घर की सजावट का मुझे ठेका दिया गया है। गेट से लेकर कमरे तक देशी के साथ ही विदेशी फूलों से सजावट की गई है। इसमें खास तौर पर लिलि, आर्किड, ट्यूलिप, हेलिकोनिया, डहलिया के साथ ही बिजली, गेंदा, मनोकामनी, इंग्लिश रोज, जलवेरा, जिप्सो, गुलदौरी, रजनीगंधा, स्टार समेत अन्य फूलों से घर की सजावट की जा रही है। इन फूलों की पसंद उनके पिता राम सिंह यादव ने की है। सजावट के बाद पूरा घर फूलों की खुशबू से महक उठा है। नवदंपति की एक झलक पाने के लिए पूरे मोहल्ले के लोग सुबह से दोनों की एक झलक पाने को बेताब हैं। अब की शादी समारोह की तस्वीरें देखिए…. शादी में मजगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में 14 मार्च की शाम को सबसे पहले जयमाला की रस्म हुई। मंच पर पहुंचकर कुलदीप यादव और वंशिका सिंह ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद देर रात मंडप में सात फेरों की रस्म पूरी की गई, जिसके साथ ही दोनों वैवाहिक बंधन में बंध गए। कुलदीप यादव गोल्डन शेरवानी पहनकर घोड़े पर सवार होकर बारात के साथ दुल्हन लेने निकले। बारात में मौजूद क्रिकेटर्स ने पिंक और सफेद रंग के साफे बांधे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर मेहमानों और खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया। बैंड-बाजे के लिए दिल्ली से छह सदस्यों की ढोल बजाने वाली टीम मसूरी पहुंची थी। होटल में मंडप कोलकाता से मंगाए गए खास फूलों से सजाया गया था, जहां मुख्य विवाह समारोह संपन्न हुआ। शादी से पहले कुलदीप यादव ने वीडियो कॉल के जरिए जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद भी लिया। समारोह में शामिल होने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी करीब 1.50 करोड़ रुपये की कार से होटल पहुंचे थे। क्रिकेटर सुरेश रैना, रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल ने डांस किया शुक्रवार रात आयोजित संगीत और कॉकटेल समारोह में क्रिकेटर सुरेश रैना, रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल ने दूल्हे के साथ जमकर डांस किया। दिल्ली से आए सूफी सिंगर बिस्मिल ने भी शानदार प्रस्तुति दी थी। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें कुलदीप-वंशिका की शादी के बाद लौटने लगे क्रिकेटर:3 दिन तक चली पार्टी, बारात में थिरके कैफ-चहल-तिलक; 17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में आयोजित शाही समारोह में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या प्रेस क्लब में रक्तदान शिविर:50 लोगों ने किया रक्तदान, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को मिलेगी राहत
    Next Article
    'सपा की राजनीति समाजवाद की जगह जातिवाद तक सिमटी':जयंत चौधरी बोले- यदि किसान जातियों में बंट गया, तो उसे कोई पूछने वाला नहीं रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment