Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सपा की राजनीति समाजवाद की जगह जातिवाद तक सिमटी':जयंत चौधरी बोले- यदि किसान जातियों में बंट गया, तो उसे कोई पूछने वाला नहीं रहेगा

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा की राजनीति समाजवाद की जगह जातिवाद तक सिमट गई है। जयंत चौधरी शहर के चीनी मिल ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि सपा के पीडीए का मतलब स्पष्ट नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा एक परिभाषा पर टिकी नहीं है। उन्होंने किसानों को आगाह करते हुए कहा कि यदि किसान जातियों में बंट गया, तो उसे कोई पूछने वाला नहीं रहेगा। जयंत चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के विचारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह जातिवाद का खात्मा चाहते थे और ग्रामीण समाज को कुरीतियों से मुक्त करना चाहते थे। उनका मानना था कि देश की तरक्की किसानों की तरक्की से ही संभव है। चौधरी चरण सिंह ने अपने कार्यकाल में जमींदारी प्रथा समाप्त करने, किसानों के अधिकारों की रक्षा करने और ग्रामीण विकास मंत्रालय की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए थे। जयंत चौधरी ने कहा कि इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का गठन किया है। इसका उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होंने यह भी बताया कि एनडीए सरकार गांवों में निवेश बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित एआई सम्मेलन के दौरान विपक्ष के विरोध प्रदर्शन की भी आलोचना की। जयंत चौधरी ने कहा कि विरोध जताने के लिए जंतर-मंतर जैसे स्थान उपलब्ध हैं, लेकिन कार्यक्रमों में व्यवधान पैदा करना उचित नहीं है। जयंत चौधरी ने लोकसभा चुनाव के 'चार सौ पार' नारे का जिक्र करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार किसानों को गन्ने का मूल्य भी चार सौ रुपये प्रति क्विंटल से अधिक दे रही है। इस जनसभा की अध्यक्षता रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने की, जबकि संचालन विपिन श्रीवास्तव ने किया। सभा को सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक डॉ. सत्य प्रकाशमणि त्रिपाठी और रालोद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री त्रिलोक त्यागी सहित कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेटर कुलदीप यादव दुल्हन के साथ कानपुर पहुंचे:अनारकली सूट में दिखीं वंशिका, बैंड-बाजे के साथ रेड कार्पेट पर स्वागत; विदेशी फूलों से सजा घर
    Next Article
    समाजवादी पार्टी ने मनाई कांशीराम जयंती:कार्यकर्ताओं ने PDA को संगठित करने का संकल्प लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment