Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर कुलदीप यादव दुल्हन के साथ विंटेज कार से पहुंचे:वंशिका ने क्रीम कलर की स्टोन वाली साड़ी पहनी; लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन

    15 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन शुरू हो गया है। कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर होटल द सेंट्रम पहुंचे हैं। 1960 मॉडल की यह कार दिल्ली से मंगवाई गई है। दूल्हा-दुल्हन ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। कुलदीप ने ब्लैक कलर का बंद गला सूट तो वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी है। इसमें लाल रंग के स्टोन की कढ़ाई है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने सबसे पहले स्टेज पर पहुंचकर कुलदीप- वंशिका को आशीर्वाद दिया। कुलदीप ने गौतम गंभीर के पैर छुए। यूपी के CM मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रिसेप्शन में पहुंचे हैं। कुलदीप ने योगी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जबकि वंशिका ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। कुलदीप ने 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी। रिसेप्शन में क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल, शिखर धवन और रविंद्र जडेजा पत्नी के साथ आए हैं। होटल में उन पर फूलों की बारिश की गई। उसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचेंगे। रिसेप्शन में 900 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया है। रिसेप्शन और मेहमानों की तस्वीरें देखिए- अब शादी की 2 तस्वीरें देखिए- कुलदीप-वंशिका की रिसेप्शन पार्टी के पल-पल के अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा-इजराइली हमले में बसीज फोर्स के 300 सैनिकों की मौत:मुजतबा खामेनेई बोले- पहले अमेरिका-इजराइल से हिसाब होगा, फिर शांति की बात करेंगे
    Next Article
    यूपी में पंचायत चुनाव का मामला हाईकोर्ट पहुंचा:कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से पूछा- समयसीमा के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे या नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment