Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दावा-इजराइली हमले में बसीज फोर्स के 300 सैनिकों की मौत:मुजतबा खामेनेई बोले- पहले अमेरिका-इजराइल से हिसाब होगा, फिर शांति की बात करेंगे

    14 hours ago

    1

    0

    इजराइल के हमलों में सोमवार रात ईरान की बसीज फोर्स को भारी नुकसान होने का दावा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हमलों में करीब 300 कमांडरों और सैनिकों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि हमले में तेहरान के कई कमांड सेंटर, लॉजिस्टिक यूनिट और वाहन डिपो को निशाना बनाया गया, जिससे बसीज की ऑपरेशनल क्षमता को बहुत नुकसान पहुंचा है। इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि पहले अमेरिका और इजराइल से हिसाब लिया जाएगा, उसके बाद ही शांति की बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईरान अपने दुश्मनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा और मौजूदा संघर्ष जल्द थमने वाला नहीं है। इस बीच इजराइल ने दावा किया है कि उसने ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी को मार गिराया है। हालांकि इस दावे की ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… भारत का नंदी देवी जहाज गुजरात पहुंचा भारत का नंदा देवी जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके आज रात 2:30 बजे गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा। इस जहाज में करीब 46,500 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाई गई है। इससे पहले भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंच चुका है। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या ममता को म‍िलेगा चुनाव आयोग पर हमले का फायदा? देखें दंगल
    Next Article
    क्रिकेटर कुलदीप यादव दुल्हन के साथ विंटेज कार से पहुंचे:वंशिका ने क्रीम कलर की स्टोन वाली साड़ी पहनी; लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment