Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केरल में LPST रैंक धारकों का प्रदर्शन तेज, संयोजक एस वलारमति की भूख हड़ताल 15वें दिन भी जारी

    4 hours ago

    1

    0

    तिरुवनंतपुरम, नौ नवंबर केरलम में निम्न प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (एलपीएसटी) परीक्षा के रैंक धारकों की विरोध समिति की संयोजक एस वलारमति की ओर से यहां राज्य सचिवालय के सामने की जा रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार को लगातार 15वें दिन भी जारी रही। इस दौरान वलारमति ने कहा कि वह उन्हें जबरन अस्पताल ले जाने की किसी भी कोशिश का विरोध करेंगी। वलारमति केरल लोक सेवा आयोग (पीएससी) से इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का नेतृत्व कर रही हैं कि एलपीएसटी रैंक सूची की वैधता समाप्त होने से पहले सरकारी स्कूलों में नियुक्तियां की जाएं।वलारमति ने 26 अक्टूबर को अपना सिर मुंडवा कर हड़ताल शुरू की थी। 31 अक्टूबर को उनकी जांच करने वाले चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपबल्ध कराने की सलाह दी, जिसके बाद उन्हें जबरन अस्पताल ले जाया गया। वलारमति ने संवाददाताओं से बातचीत में सरकार से इस मुद्दे को तुरंत सुलझाने का आग्रह किया।उन्होंने आगाह किया कि अगर विरोध-प्रदर्शन के कारण किसी की जान जाती है, तो इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। वलारमति ने कहा, “हमें अस्पताल ले जाने की किसी भी कोशिश का हम विरोध करेंगे। सरकार हमें वहां ले जाने के लिए जबरदस्ती न करे।हमने भूख हड़ताल इसलिए जारी रखी है, क्योंकि हम चाहते हैं कि सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से ले।” रैंक धारक मांग कर रहे हैं कि एलपीएसटी रैंक सूची की वैधता समाप्त होने से पहले सभी योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जाएं, सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर नियुक्तियों की जिम्मेदारी पीएससी को सौंपी जाए, भर्ती में पैसे देकर नौकरी पाने की कथित प्रथाओं को खत्म किया जाए और शिक्षक-छात्र अनुपात 1:25 रखा जाए। प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच बातचीत विफल रही, क्योंकि सरकार ने वित्तीय बाधाओं का हवाला देते हुए कहा है कि वह सभी मांगें नहीं मान सकती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mallikarjun Kharge के दिवाली बयान पर BJP हमलावर, तुष्टीकरण का लगाया आरोप
    Next Article
    हॉलीवुड की चकाचौंध छोड़ गांव में बसने की तैयारी कर रही Sydney Sweeney, बॉयफ्रेंड संग शादी की भी चर्चाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment