Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु में 19 जगहों पर NIA की छापेमारी:मलप्पुरम में अवैध विस्फोटक बरामदगी मामले में एक्शन, सप्लाई नेटवर्क और कनेक्शन खंगाले

    19 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को केरलम, कर्नाटक और तमिलनाडु में 19 जगहों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई केरलम के मलप्पुरम जिले में अवैध विस्फोटक बरामदगी मामले की जांच के तहत की गई। एजेंसी ने विस्फोटकों के सोर्स, सप्लाई चेन और इससे जुड़े संभावित नेटवर्क का पता लगा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला मलप्पुरम का है। 7 फरवरी 2026 को पुलिस ने चेम्माड (मलप्पुरम) में प्याज से लदे एक ट्रक से 448 बक्सों में छिपाई गई 89,600 जिलेटिन की छड़ें और 10,500 डेटोनेटर बरामद किए थे।इस बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इसके संभावित दुरुपयोग और सुरक्षा जोखिमों को लेकर चिंता जताई थी। कर्नाटक के बीजापुर से लाए गए विस्फोटक पुलिस ने मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया था। शुरुआती जांच में पता चला कि विस्फोटकों का इस्तेमाल अवैध खनन के लिए किया जाना था, लेकिन भारी मात्रा में बरामदगी को देखते हुए NIA ने विस्तृत जांच का फैसला किया।' पुलिस जांच में पता चला कि विस्फोटक सामग्री कर्नाटक के बीजापुर से लाई गई थी। NIA ने इस साल की शुरुआत में मामले को केरलम पुलिस से अपने हाथ में लिया था। एजेंसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ाया है। NIA देश की प्रमुख आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी है। हाल के महीनों में एजेंसी ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय अवैध हथियार और विस्फोटक नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज की है। कई राज्यों में नेटवर्क की आशंका ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: NIA की राजस्थान समेत 4 राज्यों में छापेमारी:आतंकी हमले और धमाकों की साजिश में रेड, पाकिस्तानी डॉन का नेटवर्क निशाने पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने राजस्थान सहित 4 राज्यों आज छापेमारी की है। एजेंसी की टीमों ने 12 ठिकानों पर रेड की है। यह कार्रवाई पाकिस्तान के ऑपरेटिव जसवीर चौधरी और गैंगस्टर शहजाद भट्‌टी के आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नई दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह:पंजाब के मुद्दों पर चर्चा, पूर्व क्रिकेटर व राज्यसभा सांसद AAP से BJP में हुए हैं शामिल
    Next Article
    डोनाल्ड ट्रंप की बेटी जैसलमेर आएंगी, बॉर्डर इलाकों में अलर्ट:पति के साथ चार्टर प्लेन से कल पहुंचेंगी, सोनार किला और पटवों की हवेली देखेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment