Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नई दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह:पंजाब के मुद्दों पर चर्चा, पूर्व क्रिकेटर व राज्यसभा सांसद AAP से BJP में हुए हैं शामिल

    17 hours ago

    1

    0

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, राज्य के विकास, जनहित और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। हरभजन सिंह ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने बताया कि पंजाब के हितों की रक्षा और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया गया। साथ ही पंजाब से जुड़े कई अहम विषयों पर भी गृह मंत्री के साथ विचार-विमर्श किया गया। पंजाब के विकास का मुद्दा उठाया हरभजन सिंह ने कहा कि पंजाब के विकास, युवाओं के भविष्य और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र और राज्य के सहयोग से पंजाब के विकास को नई गति मिलेगी। क्रिकेट से राजनीति तक का सफर हरभजन सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों में शामिल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह राजनीति में सक्रिय हुए। वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। तब से वह संसद में पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते रहे हैं। 24 अप्रैल को जॉइन की भाजपा हरभजन सिंह ने 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली थी। यह उन सात राज्यसभा सांसदों में शामिल थे, जो राघव चढ़ा के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। इनके साथ चड्ढा के अलावा संदीप पाठक, अशोक मित्तल, विक्रमजीत सिंह, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आर्मी चीफ बोले- भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार:अभी केवल संघर्ष विराम; हमने बेंचमार्क बनाया कि भारत उकसावे पर कैसा जवाब देता है
    Next Article
    केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु में 19 जगहों पर NIA की छापेमारी:मलप्पुरम में अवैध विस्फोटक बरामदगी मामले में एक्शन, सप्लाई नेटवर्क और कनेक्शन खंगाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment