Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने:जयवर्धने की जगह लेंगे, पिछले 16 साल से फ्रेंचाइजी से जुड़े

    4 hours ago

    1

    0

    वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर किरोन पोलार्ड IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस के हेड कोच बनाए गए हैं। फ्रेंचाइजी ने शनिवार, 24 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। 39 साल के पोलार्ड पिछले 16 साल से मुंबई की टीम से जुड़े हुए हैं। वे 2009-2010 में टीम से जुड़े थे और 2022 तक सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए खेलते रहे। उन्होंने टीम की ओर से 5 IPL टाइटल जीते हैं। मुंबई ने इस पोस्ट के जरिए पोलार्ड को कोच बनाने का ऐलान किया… जयवर्धने ने 17 अक्टूबर को पद छोड़ा था पोलार्ड श्रीलंका के महेला जयवर्धने की जगह लेंगे। महेला जयवर्धने ने 17 अक्टूबर को हेड कोच का पद छोड़ दिया था। मुंबई इंडियंस ने कहा कि पोलार्ड की नियुक्ति टीम की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए है। वे टीम के बैटिंग कोच भी रह चुके हैं। IPL में केवल मुंबई के लिए खेले पोलार्ड पोलार्ड ने 2022 में अपना आखिरी IPL मैच खेला था। उन्होंने मुंबई के लिए 189 IPL मैचों में पोलार्ड ने 3,412 रन बनाए। पोलार्ड का स्ट्राइक रेट 147.32 और औसत 28.67 रहा। उन्होंने 16 अर्धशतक लगाए। पोलार्ड ने 69 विकेट भी लिए। 2020 के बाद खिताब का इंतजार मुंबई को पिछले 6 साल से टाइटल का इंतजार है। टीम ने पिछला खिताब 2020 में जीता था। 2026 के सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम 6वें स्थान पर रही थी। ------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन बॉलिंग कोच बने, 3 हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज भारत के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन बॉलिंग कोच बनाए गए हैं। दिल्ली ने कुछ दिन पहले सौरव गांगुली को हेड कोच और युवराज सिंह को असिस्टेंट कोच बनाया था। वहीं, श्रीलंका के चामिंडा वास को फास्ट बॉलिंग कोच बनाया गया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लियोनेल मेसी को स्पेन का सबसे बड़ा खेल सम्मान:स्पेन की राजकुमारी ने अवॉर्ड दिया, पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया
    Next Article
    पाकिस्तान में 7 सितंबर से शुरू होगा महिला टी-20 वर्ल्डकप:1 अक्टूबर तक चलेगा; भारत के मैच UAE में कराने की तैयारी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment