Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लियोनेल मेसी को स्पेन का सबसे बड़ा खेल सम्मान:स्पेन की राजकुमारी ने अवॉर्ड दिया, पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया

    3 hours ago

    1

    0

    दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को स्पेन का सबसे प्रतिष्ठित खेल सम्मान प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवॉर्ड दिया गया। मेसी को स्पेन की राजकुमारी लियोनोर ने यह अवॉर्ड दिया। लियोनोर स्पेन के सिंहासन की उत्तराधिकारी हैं और उन्हीं के नाम पर ये पुरस्कार दिए जाते हैं। अर्जेंटीना के 39 साल के फॉरवर्ड को जून में इस पुरस्कार का विजेता चुना गया था। जूरी ने उन्हें शानदार करियर और वंचित बच्चों के स्वास्थ्य-शिक्षा में मदद के लिए दिया गया। ब्रिटिश लेखक जूलियन बार्न्स, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच और पंक स्टार पैटी स्मिथ समेत अन्य विजेताओं को भी पुरस्कार मिला। फैंस अर्जेंटीना की जर्सी पहनकर समारोह में पहुंचे दर्जनों प्रशंसक अर्जेंटीना की फुटबॉल जर्सी पहनकर समारोह में पहुंचे। मेसी के आने पर उन्होंने उनका नाम लेकर नारे लगाए। समारोह में बैगपाइप और ड्रम बजाए गए। मेसी को पुरस्कार के साथ पार्चमेंट पर लिखा औपचारिक प्रमाणपत्र दिया गया। लियोनोर ने उनके अनूठे करियर की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मेसी ने खेल को समझकर और एक सेकंड के छोटे हिस्से में सबसे असरदार विकल्प चुनकर असाधारण को सामान्य बना दिया। उन्होंने अपने अहंकार से ऊपर टीम भावना को रखा।’ मेसी ने आठ बॉलोन डीओर जीते मेसी को फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने आठ बॉलोन डी’ओर खिताब, एक विश्व कप और क्लब स्तर पर दर्जनों ट्रॉफियां जीती हैं। मेसी अर्जेंटीना के सबसे ज्यादा गोल करने वाले, सबसे ज्यादा असिस्ट देने वाले और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर को विराम दिया। उन्होंने न्यू जर्सी में स्पेन के खिलाफ विश्व कप फाइनल हारने के बाद यह फैसला लिया। उन्होंने 31 अगस्त को एक सोशल पोस्ट के जरिए इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया। 1981 में शुरू हुआ अवॉर्ड प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवॉर्ड्स की शुरुआत 1981 में हुई थी। इन्हें स्पेनिश भाषी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में माना जाता है। इसमें 50 हजार यूरो यानी 56 हजार डॉलर की राशि दी जाती है। पुरस्कार कला, विज्ञान और खेल समेत कई क्षेत्रों में दिए जाते हैं। खेल पुरस्कार जीतने वालों में टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और राफेल नडाल शामिल हैं। मैराथन रिकॉर्डधारी एलियुड किपचोगे और अमेरिकी स्की खिलाड़ी लिंडसे वॉन भी इसके पिछले विजेता रहे हैं। ---------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… अमन सहरावत और अंतिम पंघाल वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप से हटे, सुजीत कलकल करेंगे भारतीय दल की अगुवाई एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट अमन सहरावत और सिल्वर मेडलिस्ट अंतिम पंघाल ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है। शनिवार से कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शुरू हो रही चैंपियनशिप में अब एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट सुजीत कलकल भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप से अमन सहरावत और अंतिम पंघाल हटे:सुजीत कलकल करेंगे भारतीय दल की अगुवाई; आज से मुकाबले
    Next Article
    किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने:जयवर्धने की जगह लेंगे, पिछले 16 साल से फ्रेंचाइजी से जुड़े

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment