Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करणी सेना अध्यक्ष ने नगीना सांसद पर की अभद्र टिप्पणी:कहा- ऐसे लोग भारत को जातियों में बांटकर विखंडित कर रहे हैं

    11 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह ने शनिवार शाम करीब 4 बजे पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और दामोदर यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने जातिवाद, आरक्षण और यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर सरकारों को चेतावनी भी दी। चंद्रशेखर आजाद और दामोदर यादव पर टिप्पणी अभिनव सिंह ने आरोप लगाया कि देश में फंडिंग के जरिए जातियों के बीच विभाजन बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद और दामोदर यादव को सुरक्षा मिलने पर सवाल उठाए। उन्होंने दामोदर यादव को लेकर भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और मुस्लिम धर्म व कुरान से जुड़े विषयों पर टिप्पणी करने की चुनौती दी। आरक्षण में सुधार और यूजीसी रोलबैक की मांग करणी सेना अध्यक्ष ने कहा कि देश में जातियों के बीच विभाजन और देवी-देवताओं के अपमान से जुड़े मामलों पर सरकारों को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरक्षण में सुधार, यूजीसी के फैसलों को वापस लेने और जातियों के बीच विभाजन रोकने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो भाजपा को सत्ता से दूर होना पड़ सकता है। सनातन और हिंदुत्व के मुद्दे पर दी चेतावनी अभिनव सिंह ने कहा कि उन्हें किसी सरकार से सनातन और हिंदुत्व का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उनके पूर्वजों ने 500 वर्षों तक इसके लिए बलिदान दिया। उन्होंने देवी-देवताओं के अपमान पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। साथ ही, संविधान को किनारे रखकर मारपीट करने और विरोधियों को खत्म करने जैसी धमकी भरी बातें भी कहीं। सुल्तानपुर की करीब 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात अभिनव सिंह ने कहा कि करणी सेना सुल्तानपुर में करीब 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को राजनीतिक विकल्पों के बीच बार-बार जाने के बजाय हिंदुत्व के मुद्दे पर एकजुट होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि हिंदुत्व की बात करने वाली ताकतों को समर्थन मिलेगा। राम मंदिर के पैसे को लेकर उठाए सवाल राम मंदिर के मुद्दे पर अभिनव सिंह ने कहा कि मंदिर सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद बना है और इसमें जनता का पैसा लगा है। उन्होंने मंदिर के पैसे में चोरी के आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर लोगों को गुमराह करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के स्टेडियम में खिलाड़ियों के बीच चले लात-घूसे:दो दिन में दो बार विवाद, कोच ने समझाया
    Next Article
    सरयू पूजन कर निकली शक्ति वाहनी की कलश यात्रा:रथ के आगे महिलाओं ने गाए गीत और नृत्य किया, मेयर भी शामिल हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment