Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरयू पूजन कर निकली शक्ति वाहनी की कलश यात्रा:रथ के आगे महिलाओं ने गाए गीत और नृत्य किया, मेयर भी शामिल हुए

    11 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति अयोध्या मंडल की शक्ति वाहिनी की परंपरागत कलश यात्रा संत तुलसीदास घाट से निकली।इसमें महिलाओं ने देवी के गीत गाए और नृत्य भी किया।इसके बाद सरयू के पवित्र कलश को लेकर चल रही महिलाओं का समूह रामपथ होकर छोटी देवाकली मंदिर पहुंचा। समिति के प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कलश यात्रा मां सरयू के तट पर वरुण आवाहन के साथ शुरू हुआ। यात्रा नया घाट से श्रृंगार घाट होते हुए हनुमानजी के द्वार पहुंचा। इसके बाद छोटी देवकाली मंदिर में पूजन-अर्चन और प्रसाद वितरण हुआ। महिलाएं कलश लेकर अपने घरों में स्थापित कर विधि-विधान से मां की पूजा करेंगी। कलश यात्रा में में पार्वती कौशल, नीलम श्रीवास्तव, प्रभावती, अनीता मिश्रा, मिंटू तिवारी, यशोदा देवी, गरिमा आचार्य, शीला, सुशीला समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं। शक्ति वाहिनी प्रमुख बिंदु सिंह की अध्यक्षता में नवरात्र की पूर्व संध्या पर कलश यात्रा निकाली गई है ।शक्ति वाहिनी प्रमुख बिंदु सिंह ने बताया कि इस वर्ष कलश यात्रा का 26वां आयोजन है। इसमें बड़ी संख्या में माताएं-बहनें और श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा में निर्धारित नियमों एवं व्यवस्थाओं का पालन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष रमापति पांडेय और संयोजक महंत धनुषधारी शुक्ला ने महिलाओं का स्वागत किया।कलश यात्रा में मेयर महंत गिरीशपति तिवारी शामिल हुए।उन्होंने कहा कि नवरात्र शक्ति का पर्व है।इसमें महिलाओं का सम्मान और पूजन की परंपरा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करणी सेना अध्यक्ष ने नगीना सांसद पर की अभद्र टिप्पणी:कहा- ऐसे लोग भारत को जातियों में बांटकर विखंडित कर रहे हैं
    Next Article
    महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष ने उठाए सवाल:बोलीं- 2 माह से शिकायतों पर कार्रवाई नहीं, साइबर उत्पीड़न और वीडियो से छेड़छाड़ के लगाए आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment