Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करणी सेना अध्यक्ष ने यूजीसी बिल विरोध का समर्थन किया:हाथरस में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया को मिला साथ

    22 hours ago

    1

    0

    करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत आज हाथरस पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया के धरने का समर्थन किया। पंकज धवरैया पिछले 11 दिनों से अपने निवास के बाहर कंचन नगर में यूजीसी बिल और एससी एसटी एक्ट के विरोध में धरने पर बैठे हैं। उनके समर्थन में रोजाना काफी लोग आ रहे हैं। राज शेखावत ने यूजीसी एक्ट को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश बताया। उन्होंने इसे "काला कानून" करार देते हुए कहा कि इसे हर हाल में वापस कराया जाएगा। इसके लिए देशभर में ज्ञापन सौंपने और जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। 8 मार्च को दिल्ली में आंदोलन... उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के कई संगठनों ने मिलकर 'सवर्ण समाज समन्वय समिति' नामक एक फेडरेशन का गठन किया है। यह फेडरेशन 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे एक महाआंदोलन करेगा। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में आमंत्रण यात्राएं निकाली जा रही हैं। राज शेखावत ने लोगों से दिल्ली पहुंचकर इस कानून के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि या तो यूजीसी कानून वापस लिया जाएगा या फिर केंद्र सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पंकज धवरैया अपनी पदयात्रा भी निकालेंगे, जिसका समय जल्द ही घोषित किया जाएगा। इस मौके पर राज शेखावत और पंकज धवरैया ने मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में 190 हज यात्रियों को लगे टीके:सीएमओ और डीएमओ ने हज वैक्सीनेशन कैंप का किया उद्घाटन
    Next Article
    रेप विक्टिम से ब्लैकमेलिंग के आरोपी दरोगा का ट्रांसफर:प्रयागराज से आजमगढ़ भेजा गया, झूंसी थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment