Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेप विक्टिम से ब्लैकमेलिंग के आरोपी दरोगा का ट्रांसफर:प्रयागराज से आजमगढ़ भेजा गया, झूंसी थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा

    1 day ago

    1

    0

    प्रयागराज में रेप पीड़िता को ब्लैकमेल करने और धमकी देने के आरोपी दरोगा नरेश यादव का गैर जनपद ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें पुलिस लाइन से हटाकर आजमगढ़ भेज दिया गया है। झूंसी थाने से संबंधित है मामला मामला झूंसी थाने से जुड़ा है। कुछ दिन पहले ही पीड़िता की शिकायत पर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद उसका शांति भंग में चालान भी किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में उसने अपने उच्चाधिकारियों से बहस और अभद्रता भी की थी, जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। जेल से आते ही फिर धमकाने लगा पीड़िता ने बताया, उसने हाल में ही पुलिस अफसरों से मिलकर फिर शिकायत की। बताया कि जेल से बाहर आने के बाद दरोगा उसके काम करने की जगह पर पहुंचा और धमकाया। इतना ही नहीं, वह उसके मायके भी गया और परिवार को डराया। उसे बर्बाद करने की धमकी भी दी। मुख्यालय तक पहुंची थी रिपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद ही इस पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यालय तक पहुंची और फिर दरोगा का ट्रांसफर गैर जनपद कर दिया गया। पूरा मामला पिछले साल दर्ज एक रेप केस से जुडा है। कीडगंज की रहने वाली 25 साल की युवती ने 13 सितंबर को झूंसी के एक अस्पताल संचालक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उस केस की जांच उस समय झूंसी थाने में तैनात एसएसआई नरेश यादव को दी गई थी। जांच के बहाने बनाने लगा दबाव पीड़िता का आरोप है कि जांच के दौरान ही दरोगा उसे फोन करने लगा और मिलने का दबाव बनाने लगा। वह लगातार उसका पीछा करता और परेशान करता रहा। विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी दी गई। आखिरकार 29 जनवरी को युवती ने दरोगा के खिलाफ भी झूंसी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करणी सेना अध्यक्ष ने यूजीसी बिल विरोध का समर्थन किया:हाथरस में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया को मिला साथ
    Next Article
    फतेहपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा, 66,439 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम:117 केंद्रों पर CCTV निगरानी, 18 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment