Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्नाटक- भाजपा ने सोनिया गांधी के खिलाफ पुलिस शिकायत की:15 अगस्त पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम रोकने का आरोप; देशभर में विरोध प्रदर्शन

    4 hours ago

    1

    0

    भाजपा ने सोनिया गांधी के खिलाफ बेंगलुरु और मंगलुरु में पुलिस शिकायत दर्ज कर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। बेंगलुरु में बीजेपी युवा मोर्चा ने मल्लेश्वरम और मंगलुरु में बीजेपी नेताओं ने उर्वा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अभी FIR दर्ज नहीं की है। दरअसल, भाजपा का आरोप है कि सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम को रुकवाने का इशारा किया था। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभर में विरोध प्रदर्शन भी किया। पहले देखिए कांग्रेस मुख्यालय की वीडियो क्लिप… बीजेपी बोली- सोनिया गांधी माफी मांगें युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक धीरज मुनिराजू ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को वंदे मातरम के अपमान के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। माफी मिलने तक विरोध जारी रहेगा। मंगलुरु में बीजेपी नेताओं ने सोनिया गांधी के व्यवहार को वंदे मातरम के संबंध में अनुचित बताते हुए कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस विवाद से राष्ट्रगीत से जुड़ी भावनाएं आहत हुई हैं। भाजपा ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया, 4 तस्वीरें… 29 जुलाई को नया कानून बना, वंदे मातरम के अपमान पर 3 साल सजा वंदे मातरम को लेकर यह विवाद ऐसे समय हुआ है, जब संसद ने हाल ही में इसे कानूनी संरक्षण देने वाला नया कानून पास किया है। इसके तहत वंदे मातरम को ‘जन गण मन’ के बराबर कानूनी संरक्षण मिला है। जानबूझकर इसके अपमान या गायन में रुकावट डालने पर 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भाजपा का आरोप- सोनिया ने वंदेमातरम् रोकने की कोशिश की: कांग्रेस बोलीं- खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं भाजपा ने सोनिया गांधी पर कांग्रेस मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदेमातरम् गीत रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके-शराब तस्करी में घोड़ा गिरफ्तार, पुलिस थाने ले गई:जान बचाने के लिए 150 थप्पड़ मारे; कुत्ते ने जीता सबसे बदसूरत होने का कॉम्पिटीशन
    Next Article
    राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है मामला; इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment