Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्नाटक के CM सिद्धारमैया का इस्तीफा:बोले- आलाकमान ने जो कहा, मैंने किया; मंत्री बोले- डीके शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री होंगे

    14 hours ago

    1

    0

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मैंने पहले ही कहा था कि हाईकमान जब कहेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा। कल हाईकमान ने कहा और आज मैंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत के सचिव को इस्तीफा सौंपा है। गहलोत फिलहाल पारिवारिक कारणों से बेंगलुरु से बाहर हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान यह नहीं बताया कि गया कि अगला सीएम कौन होगा। इससे पहले सिद्धारमैया ने अपने घर पर मंत्रियों के साथ बैठक की और फैसले की जानकारी दी। बैठक के दौरान डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, जिसके बाद दोनों गले मिले। कांग्रेस की रोटेशन पॉलिसी के तहत हटे सिद्धारमैया डीके शिवकुमार का सीएम बनना तय, सिद्धारमैया के पैर छुए राज्य सरकार में मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि डीके शिवकुमार के नाम पर सहमति बन गई है। वही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। डीके शिवकुमार को शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना जाएगा। कांग्रेस डीके के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। डीके मंत्रिमंडल में वोक्कालिगा प्रभाव दिखेगा, 20 नए चेहरे संभव नतीजों के 6 दिन बाद कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनी, डीके को मनाना पड़ा सिद्धारमैया कैबिनेट में सबसे ज्यादा 10 मंत्री लिंगायत समुदाय के सिद्धारमैया कैबिनेट में 34 मंत्री हैं। इनमें 3 कुरबा, 4 वोक्कालिगा और लिंगायत समुदाय के सबसे ज्यादा 10 मंत्री हैं। इसके अलावा SC समुदाय के 6, ST के 3, मुस्लिम समुदाय से 2 और अन्य समुदाय के 6 मंत्री हैं। सिद्धारमैया को पिछड़ा वर्ग का सपोर्ट मिला 2 दिन पहले राहुल के साथ बैठक, सिद्धारमैया ने इस्तीफे से इनकार किया था 26 मई को सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंचे थे। दोनों नेताओं की मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी के साथ 6 घंटे तक बैठक हुई। दैनिक भास्कर को पार्टी सूत्रों ने बताया था कि पहले सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। सिद्धारमैया ने पार्टी नेतृत्व से कहा था कि अगर मुझे हटाया गया तो पार्टी टूटेगी, क्योंकि 50-60 विधायक मेरे साथ हटेंगे। मैं डीके शिवकुमार के नीचे काम नहीं करूंगा। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… डीके शिवकुमार का आरोप- कांग्रेस विधायकों को ₹5-5 करोड़ ऑफर हुए, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए खरीदने आए 4 लोग कर्नाटक के बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि ओडिशा कांग्रेस के विधायकों को क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran-US War: दुनिया की बढ़ेगी टेंशन, फिर भड़की युद्ध की चिंगारी... अमेरिका ने ईरान के अंदर सैन्य ठिकानों पर किया हमला
    Next Article
    काकोली घोष का आरोप- कल्याण बनर्जी ने मुझे गालियां दीं:लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखा; एक दिन पहले TMC के सभी पदों से इस्तीफा दे चुकी हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment