Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्नाटक में ATS अधिकारी बन 62 वर्षीय किसान को किया Digital Arrest, 1.31 करोड़ ठगे

    2 hours from now

    1

    0

    कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में जालसाजों ने मुंबई पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अधिकारी बनकर 62 वर्षीय एक किसान से कथित तौर पर 1.31 करोड़ रुपये की ठगी की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के एक आरोपी को धन अंतरित करने का आरोप लगाते हुए किसान को डिजिटल अरेस्ट कर लिया था।पुलिस के अनुसार, किसान को दो सितंबर से छह अक्टूबर 2026 तक कथित तौर पर डिजिटल अरेस्ट में रखा गया और इस दौरान ठगों ने व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के जरिये उसे धमकाया और विभिन्न बैंक खातों में रुपये अंतरित करने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पुत्तूर तालुका के निवासी किसान से कहा था कि उसके बैंक खातों का सत्यापन करने और उसके धन के वैध होने की पुष्टि के लिए रुपये अंतरित करना जरूरी है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, किसान ने आरोपियों के दावों पर विश्वास करते हुए इस अवधि के दौरान उनके बताए बैंक खातों में आरटीजीएस के जरिये कुल 1,31,50,000 रुपये अंतरित कर दिए।पुलिस के मुताबिक, ठगी का एहसास होने पर उसने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि दक्षिण कन्नड़ साइबर अपराध थाने में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Allahabad High Court सख्त: यूपी सरकार 3 महीने में तय करे Silence Zone, प्रेशर हॉर्न पर रोक
    Next Article
    खैरथल में जमीन विवाद के दौरान रिटायर्ड Subedar की हत्या, पांच आरोपियों पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment