Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर ED रेड:सांसद बेटी के घर समेत 18 जगहों पर तलाशी; मनी लॉन्ड्रिंग केस, पैसे विदेश भेजने का आरोप

    6 hours ago

    1

    0

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी बेटी और सांसद प्रियंका जारकीहोली समेत कुछ अन्य लोगों से जुड़े 18 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई। अधिकारियों के मुताबिक, ED विदेशों में अवैध तरीके से पैसे भेजे जाने से जुड़े लेनदेन की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पैसा कहां से आया और विदेश तक कैसे पहुंचा। ED ने कुछ इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों के साथ समन्वय कर एक साथ कई जगहों पर तलाशी शुरू की। इनमें सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी से जुड़े परिसर भी शामिल हैं। टीमों ने दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले। प्रियंका चिक्कोडी लोकसभा सीट से सांसद हैं। तीन महीने पहले मंत्री के बहनोई के ठिकानों पर हुई थी रेड इस कार्रवाई से करीब तीन महीने पहले 24 जून को ED ने आबकारी विभाग के एडिशनल कमिश्नर वाईडी मंजूनाथ के बेलगावी स्थित आवास पर छापेमारी की थी। मंजूनाथ, सतीश जारकीहोली के बहनोई हैं। उस समय उनके करीबी लोगों और रिश्तेदारों से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली गई थी।जून की कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में हुई थी। यह मामला लोकायुक्त की FIR से जुड़ा था, जिसमें रिश्वत और संपत्ति से जुड़े लेनदेन की जांच की जा रही थी। मौजूदा कार्रवाई पुराने मामले से अलग ED के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बुधवार की कार्रवाई नई जांच के तहत है। इसका वाईडी मंजूनाथ से जुड़े पुराने मामले से संबंध नहीं है। फिलहाल एजेंसी ने विदेशी लेनदेन से जुड़ी रकम या जांच में सामने आए अन्य लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। ---------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… सीएम उमर अब्दुल्ला ने पूरा वंदे मातरम गाया: कांग्रेस ने आपत्ति जताई, कहा-सहयोगी दल पार्टी के साथ रहे श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाया गया। इस दौरान सीएम उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी मौजूद थे। पूरा वंदे मातरम गाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिहार में 8 नदियां उफान पर, 14 जिलों में बाढ़:यूपी के 3 जिलों में स्कूल बंद, उत्तराखंड के पौड़ी में लैंडस्लाइड; एमपी में बारिश थमी
    Next Article
    मणिपुरी संगीतकार को पीट-पीटकर मारने वाले 7 आरोपी पकड़े गए:इनमें एक नाबालिग, परिवार बोला- बदला नहीं, न्याय चाहिए; इंफाल में कैंडिल मार्च निकाला गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment