Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया:मंत्रियों को नाश्ते पर बुलाया, मीटिंग की; डीके शिवकुमार ने सीएम के पैर छुए, गले लगे

    9 hours ago

    1

    0

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने बेंगलुरु में अपने घर पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई थी। जिसमें उन्होंने सभी मंत्रियों को अपने फैसले के बारे में जानकारी दी। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मीटिंग में पहुंचे। शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, इसके बाद सीएम ने उन्हें गले लगा लिया। कांग्रेस विधायक अशोक पत्तन के मुताबिक, डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बन सकते हैं। सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा था। हालांकि, राज्यपाल पारिवारिक कारणों के चलते बेंगलुरु से बाहर हैं। ऐसे में सिद्धारमैया राज्यपाल दफ्तर को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। नियमानुसार राज्यपाल राज्य में मौजूद न हों तब भी मुख्यमंत्री लिखित इस्तीफा राजभवन के अधिकारियों को ई-मेल से या खुद जाकर दे सकते हैं। राज्यपाल बाद में उसे स्वीकार करते हैं। इस्तीफा मंजूर होने तक मौजूदा सीएम ही पद पर रहेंगे। सिद्धारमैया-शिवकुमार की मुलाकात की 4 तस्वीरें… डीके शिवकुमार के घर के बाहर की 3 तस्वीरें… कर्नाटक में फेरबदल पर 2 दावे किए जा रहे हैं आखिर कांग्रेस सीएम क्यों बदल रही है…3 वजह क्या सिर्फ सीएम ही बदले जाएंगे 35 मंत्रियों में से करीब 25 हटाए जा सकते हैं। दो डिप्टी सीएम संभव हैं। एक पद किसी दलित चेहरे और दूसरा लिंगायत या ओबीसी नेता को मिल सकता है। 26 मई: दिल्ली में राहुल-खड़गे के साथ 6 घंटे बैठक हुई 26 मई को सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंचे थे। दोनों नेताओं की मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी के साथ 6 घंटे तक बैठक हुई। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा 2023 से चल रही थी। शिवकुमार के समर्थक विधायक कहते आ रहे थे कि 2023 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल की डील हुई थी। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का 20 नवंबर 2025 को 2.5 साल का कार्यकाल पूरा हुआ था। शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय के नेता… ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… डीके शिवकुमार का आरोप- कांग्रेस विधायकों को ₹5-5 करोड़ ऑफर हुए, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए खरीदने आए 4 लोग कर्नाटक के बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि ओडिशा कांग्रेस के विधायकों को क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'डर्टी गेम्स' के लिए किया मजबूर, वेश्यावृत्ति का डाला दबाव, 487 मर्दों को बेचा...पूर्व प्रेमी की हैवानियत बता कांप उठी महिला, कोर्ट ने सुनाई 25 साल की सजा
    Next Article
    राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में कल से गर्मी से राहत:अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट; राजस्थान का श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment