Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में कल से गर्मी से राहत:अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट; राजस्थान का श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म

    9 hours ago

    1

    0

    देश के 15 से ज्यादा राज्यों में शुक्रवार से गर्मी से राहत मिलने वाली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, यूपी में अगले तीन दिन बारिश हो सकती है। बिहार के 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं राजस्थान में जयपुर सहित 11 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट है। जैसलमेर, फलोदी, गंगानगर, बीकानेर में कल हीटवेव का सबसे ज्यादा असर रहा। बुधवार को राजस्थान का श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म शहर रहा, यहां तापमान 48°C को पार करके 48.2°C तक पहुंचा। महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले तीन दिन में 16 लोगों के शव रेलवे स्टेशन, सड़क, फ्लाईओवर के नीचे समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर मिले। प्रशासन को आशंका है कि हीटवेव के कारण इन लोगों की मौत हुई। नागपुर में बुधवार को भी अधिकतम तापमान 46°C रहा। पहाड़ी राज्यों की बात करें तो आज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और ओले गिर सकते हैं। मौसम की डिटेल जानने से पहले नौतपा में सेहत का ख्याल रखने वाली यह खबर पढ़ लीजिए… नौतपा में हीटवेव: ये 10 संकेत दिखें यानी आपको लू लग गई है, तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, बचाव के लिए करें ये 14 काम नौतपा में गर्मी अपने चरम पर है। भारत के कई शहरों में टेम्परेचर 45°C के पार चला गया है। तेज धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाओं से लू यानी हीटस्ट्रोक का रिस्क बढ़ गया है। लू लगने पर ‘बॉडी कूलिंग सिस्टम’ ठीक से काम नहीं कर पाता है। समय पर इलाज न मिले तो यह स्थिति जानलेवा हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 29 मई से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश की संभावना देश के 80-90% हिस्से में 29 मई से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश हो सकती है। यह बारिश इसलिए अहम है, क्योंकि मानसून अभी केरल नहीं पहुंचा है। यहां 14 तय स्टेशनों में लगातार दो दिन 2.5 mm बारिश होने पर मानसून पहुंचने का ऐलान किया जाता है। मौसम विभाग ने 26 मई को मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन यहां नमी कमजोर होने से मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। वहीं, दक्षिण-मध्य अरब सागर में चक्रवाती सर्कुलेशन से भी बादल कमजोर हुए हैं। यूरोप की मौसम एजेंसी यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स ने सैटेलाइट, समुद्री और वायुमंडलीय डेटा को मिलाकर भारत में 15 दिनों की बारिश का पूर्वानुमान निकाला है। इसमें अगले 8 दिनों में दक्षिण भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और बंगाल की खाड़ी के इलाकों में ज्यादा बारिश के संकेत हैं। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… 29 मई: 30 मई: राज्यों में मौसम का हाल… 1. राजस्थान: आज आंधी-बारिश का अलर्ट, श्रीगंगानगर देश का तीसरा सबसे गर्म शहर राजस्थान में जयपुर सहित 11 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिन गर्मी से राहत मिल सकती है। फिलहाल श्रीगंगागर बुधवार को देश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां दिन का तापमान 48.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। श्रीगंगानगर के अलावा चूरू, बीकानेर, पिलानी और भीलवाड़ा में भी पारा 45 डिग्री के ऊपर ही रहा। पूरी खबर पढ़ें… 2. मध्य प्रदेश: आज 46 जिलों में हीटवेव चलेगी; 10 दिन से खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म मध्य प्रदेश के 46 जिलों में आज हीटवेव चलेगी। छतरपुर के 2 शहर खजुराहो और नौगांव 10 दिन से प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे। यहां अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 47 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन बारिश का अनुमान जताया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, यानी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ऐसा मौसम रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 3. बिहार: आज आंधी-बारिश की चेतावनी, 32 जिलों में 60kmph की रफ्तार से हवा चलेगी बिहार के 32 जिलों में ऑरेंज और 6 में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। अगले एक हफ्ते प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… 4. पंजाब-चंडीगढ़: 3 दिन बारिश का अलर्ट, 90kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; 2 दिन ओले गिरने का अनुमान पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम बदलेगा। कुछ जगहों पर 3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60-70kmph रहेगी। ओलै गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 मई को चंडीगढ़ और पंजाब में 51% से 75% हिस्सों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… 5. हरियाणा: तापमान 46 डिग्री पार, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कल आंधी-बारिश की संभावना हरियाणा में कल 4 जिलों में आंधी और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आज गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित 10 जिलों में हीटवेव चल सकती है। बुधवार को रोहतक का तापमान 46.6 डिग्री रहा। इसके साथ ही हिसार, भिवानी और नारनौल का टेम्परेचर 45 डिग्री को पार कर गया। पूरी खबर पढ़ें… 6. हिमाचल प्रदेश: आज शाम बदलेगा मौसम, ओले गिरने की चेतावनी; ऊना का टेंपरेचर 44॰C पहुंचा हिमाचल प्रदेश में आज शाम से मौसम बदल जाएगा। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। जिसका असर अगले 72 घंटे तक रहेगा। ऊना का टेंपरेचर 44॰C पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया:मंत्रियों को नाश्ते पर बुलाया, मीटिंग की; डीके शिवकुमार ने सीएम के पैर छुए, गले लगे
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:हर्ष मल्होत्रा दिल्ली के नए भाजपा अध्यक्ष होंगे, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment