Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोर्ट के आदेश पर सिपाही समेत 6 पर FIR:सहारनपुर में महिला बोली–रेपिस्ट के परिवार ने पीटा, सिपाही ने मेडिकल नहीं होने देने की दी धमकी

    1 day ago

    1

    0

    सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र की एक 39 वर्षीय महिला की शिकायत पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश के बाद गुरुवार को मिर्जापुर थाने में तैनात एक सिपाही समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट की गई, जातिसूचक टिप्पणी की गई, मोबाइल तोड़ दिया गया, सोने की बाली छीन ली गई और थाने में उसकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उसे धमकाया गया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ममता, पुत्री पन्नीलाल, निवासी ग्राम बादशाही बाग ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 173(4) के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। अदालत के आदेश पर मिर्जापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि 2 मई 2026 को रवि, उसके पिता सतवीर, मां शकुंतला, भाई संजू और मामा अनिल ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहे, उसके शरीर पर चोट पहुंचाई, मोबाइल तोड़ दिया और कान से सोने की बाली छीन ली। महिला का आरोप है कि घायल अवस्था में वह मिर्जापुर थाने पहुंची, लेकिन वहां तैनात सिपाही विपिन गहलोत और एक अज्ञात महिला कांस्टेबल ने उसकी मदद करने के बजाय अभद्र व्यवहार किया। शिकायत के मुताबिक सिपाही ने कथित तौर पर उसे धमकी दी कि उसका मेडिकल नहीं होने देगा और कहीं भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने देगा। महिला ने यह भी दावा किया है कि मुख्य आरोपी रवि पहले उसके साथ दुष्कर्म के एक मामले में करीब एक वर्ष तक जेल में रह चुका है। इसके बावजूद वह और उसके परिजन लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला का कहना है कि उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुनवाई न होने पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। सीजेएम के आदेश के बाद मिर्जापुर थाने में सिपाही विपिन गहलोत, रवि, सतवीर, शकुंतला, संजू और अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में रकम दोगुनी का झांसा देकर ठगे 25.94 लाख:कोर्ट के आदेश पर हुई FIR,आरडी-एफडी में निवेश करने के नाम पर फंसाया
    Next Article
    बिजनौर में दो एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव:आईएएस स्मृति मिश्रा बिजनौर सदर, नितिन कुमार धामपुर के एसडीएम बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment