Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में रकम दोगुनी का झांसा देकर ठगे 25.94 लाख:कोर्ट के आदेश पर हुई FIR,आरडी-एफडी में निवेश करने के नाम पर फंसाया

    20 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में निवेश पर छह वर्ष में रकम दो से तीन गुना करने का झांसा देकर 29.94 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर थाना मिर्जापुर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गुरुवार को 9 बजे मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने अपनी कंपनी के नाम पर आरडी और एफडी (सावधि जमा योजना) में निवेश कराने के बहाने उससे और उसके परिचितों से कुल 25.94 लाख रुपये जमा कराए। समय पूरा होने पर न तो रकम लौटाई गई और न ही आरोपियों ने संपर्क किया। रुपये मांगने पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। थाना मिर्जापुर के गांव कासमपुर मजरा पाडली निवासी महेंद्र सिंह ने कोर्ट में जेएम द्वितीय को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वो अपने रिश्तेदार धीर सिंह के घर गया था। वहीं उसकी मुलाकात पवनदीप और उसकी पत्नी संदीपा से हुई। दोनों ने स्वयं को माउंटटच सेल्स इंडिया लिमिटेड कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कंपनी के लेटरपैड और अन्य दस्तावेज दिखाए तथा भरोसा दिलाया कि उनकी कंपनी की आरडी और एफडी योजना में निवेश करने पर छह वर्ष में रकम दो से तीन गुना हो जाएगी। महेंद्र सिंह का आरोप है कि आरोपियों के झांसे में आकर उसने अलग-अलग किश्तों में कुल 3,81,624 रुपये आरडी और एफडी योजनाओं में जमा कर दिए। इसके बदले उसे जमा राशि के प्रमाण पत्र और रसीदें भी दी गईं। परिपक्वता अवधि के बाद जब उसने अपनी रकम मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। फोन करना बंद कर दिया और कंपनी का कार्यालय भी बंद मिला। पीड़ित के अनुसार, जब वह आरोपियों के घर पहुंचकर रुपये मांगने गया तो आरोपियों ने कहा कि उनका कोई पैसा बकाया नहीं है। साथ ही वहां दोबारा आने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और परिवार सहित जान से मरवाने की धमकी दी। महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने केवल उससे ही नहीं बल्कि उसके रिश्तेदारों और परिचितों से भी निवेश के नाम पर रकम जमा कराई। इनमें कविता पत्नी सुमित, नीतू, सुनीता, धूम सिंह, राकेश, सुरेश, सुलेन्द्र, अरविंद पुत्र सोहनलाल, तेजपाल, जगपाल, चन्द्रपाल, शिवलाल, सलेन्द्र, सविता, कला, अरविंद पुत्र हरचंद, सोनी पुत्र जसवंत, अमन, अनिल, सोनी पुत्र मलखान, सोनी पुत्र बाला, बबलू, सतपाल, रंजीत सिंह, नीरज कुमार, संजय, कंवरपाल, विनोद, ओमप्रकाश, धर्मवीर, सुनील कुमार और इसरार पुत्र सुकड़ समेत कई लोगों से कुल 22,13,000 रुपये जमा कराए गए। इस तरह आरोपियों ने प्रार्थी तथा उसके परिचितों से कुल 25,94,624 रुपये लेकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हड़प लिए। पीड़ित का कहना है कि उसने पहले थाना मिर्जापुर में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 12 मई 2026 को एसएसपी सहारनपुर को भी रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी, लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट में न्याय की गुहार लगानी पड़ी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ- लीडलेस पेसमेकर से बुजुर्ग का सफल इलाज:बिना चीरा ड्यूल चैंबर पेसमेकर लगाया, अगले ही दिन अस्पताल से मिली छुट्टी
    Next Article
    कोर्ट के आदेश पर सिपाही समेत 6 पर FIR:सहारनपुर में महिला बोली–रेपिस्ट के परिवार ने पीटा, सिपाही ने मेडिकल नहीं होने देने की दी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment