Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत:बिजली का तार टूटकर गिरने से हुआ हादसा, खेत में पानी लगाने गया था

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम जुनेदपुर में बुधवार सुबह एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। बीए के छात्र अंकित यादव (पुत्र कुंवरलाल उर्फ कल्लू यादव) खेत में पानी लगा रहे थे, तभी बिजली का तार टूटकर उन पर गिर गया। अंकित सुबह करीब नौ बजे अपने गेहूं के खेत में मनसाराम यादव के नलकूप से सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान खेतों के पास स्थित जूनियर स्कूल की ओर जा रही बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर उन पर गिर गया। हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। जब काफी देर तक अंकित घर नहीं लौटे, तो परिजन उन्हें देखने खेत पहुंचे। वहां अंकित का शव पड़ा था और पूरे शरीर में बिजली का तार लिपटा हुआ था। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर धर्म सिंह ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। मौके पर ग्रामीण विपिन, सुमित, स्यामू, शिवकुमार, लब कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अंकित यादव खेतीबाड़ी का कार्य करते थे और पढ़ाई के साथ परिवार का सहारा भी थे। उनके परिवार में बड़े भाई मदन और बहनें पूजा व सपना हैं। उनके माता-पिता ऊषा देवी और कुंवरलाल उर्फ कल्लू यादव तथा बाबा टेकचंद यादव हैं। ग्रामीणों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले कॉपियों का संकट:देवरिया में 44 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की कमी से व्यवस्था पर सवाल
    Next Article
    सीतापुर में खड़ी ट्रॉली में घुसा बाइकसवार, मौत:तेज रफ्तार होने पर अनियंत्रित होने से हादसा, दूसरा साथी गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment