Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले कॉपियों का संकट:देवरिया में 44 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की कमी से व्यवस्था पर सवाल

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की कमी सामने आई है। इस स्थिति ने परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शुरू होंगी। पहली पाली में हाईस्कूल की गणित और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का भौतिक विज्ञान का प्रश्नपत्र है। परीक्षा से एक दिन पहले लगभग 44 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की मांग के बावजूद आवश्यक संख्या में कॉपियां उपलब्ध नहीं थीं। देर शाम तक भी सभी केंद्रों को पर्याप्त कॉपियां नहीं मिल पाईं। दर्जनों परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य और उनके प्रतिनिधि सुबह से ही कॉपियां लेने के लिए केंद्रीय स्टोर के चक्कर लगाते रहे। उत्तर पुस्तिकाओं का केंद्रीय स्टोर राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर में बनाया गया है, जहां से सभी परीक्षा केंद्रों को वितरण होना था। स्टोर पर पर्याप्त कॉपियां उपलब्ध न होने के कारण अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। इस पूरे प्रकरण में जिला विद्यालय निरीक्षक की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इतनी बड़ी परीक्षा से पहले समुचित तैयारी न होने को प्रशासनिक चूक माना जा रहा है। परीक्षा जैसे संवेदनशील आयोजन में इस अव्यवस्था से छात्र और अभिभावक दोनों चिंतित हैं। कई अभिभावकों ने आशंका व्यक्त की है कि यदि समय पर व्यवस्था नहीं हुई तो परीक्षा प्रभावित हो सकती है। उप शिक्षा निदेशक अमरनाथ राय ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है और निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा हर हाल में सुचारु रूप से संपन्न कराई जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मामले में अब सभी की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था की सुचारुता पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ठेकेदार ने बेटे संग मजदूर को पीटा, मौत:लंबी छुट्टी के बाद काम पर लौटने से हुआ नाराज, शरीर पर आई कई गंभीर चोट
    Next Article
    करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत:बिजली का तार टूटकर गिरने से हुआ हादसा, खेत में पानी लगाने गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment