Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में खड़ी ट्रॉली में घुसा बाइकसवार, मौत:तेज रफ्तार होने पर अनियंत्रित होने से हादसा, दूसरा साथी गंभीर घायल

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लखनऊ रेफर किया गया है। यह हादसा सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने के कारण हुआ। मृतक की पहचान पूर्णागिर नगर सीतापुर निवासी 30 वर्षीय राजेश दीक्षित पुत्र सुनील दीक्षित के रूप में हुई है। घायल युवक अंकित कश्यप भी पूर्णागिर नगर का ही निवासी है। दोनों एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपनी बाइक से पारा गांव के पास स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। बाइक चालक जब तक स्थिति को समझ पाता, बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। इस टक्कर में राजेश दीक्षित की मौके पर ही मौत हो गई। अंकित कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तुरंत ऐलिया सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पहले जिला अस्पताल और फिर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि यह सड़क हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली के सड़क पर खड़े होने के कारण हुआ है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत:बिजली का तार टूटकर गिरने से हुआ हादसा, खेत में पानी लगाने गया था
    Next Article
    शिवदीनपुरवा में संस्कारों की पाठशाला:जगाई शिक्षा की अलख, बच्चों को बताया- क्यों मनाई जाती है होली?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment