Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करंट से युवक की मौत, शव खींचकर छिपाने लगे:प्रयागराज में मिठाई की दुकान पर घटना, पुलिस शव लेने पहुंची

    18 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के नैनी इलाके में मिठाई की दुकान में काम करने वाले युवक की करंट से मौत हो गई। मिष्ठान कारीगर की मौत से अन्य कर्मचारी घबरा गए। वह युवक के शव को अंदर खींच ले गए। हालांकि शव को खींचते देख किसी ने पुलिस को फोन कर दिया तो कर्मचारी शव को एंबुलेंस पर लेकर भागे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस एंबुलेंस के पीछे गई है। मरने वाले युवक का नाम मनीष यादव उर्फ विजय बताया जा रहा है। उसकी उम्र 24 साल है। वह सरांय इनायत के बघई का पूरा के रहने वाले राम बहादुर का बेटा था। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, मृतक मनीष उर्फ विजय सराय इनायत इलाके का रहने वाला था। वह अपने रिश्तेदार सुशील यादव की मिठाई की दुकान में काम करता था। मनीष दो भाइयों में छोटा था और लंबे समय से प्रयागराज में मिठाई बनाने का काम करता था। करीब तीन महीने पहले उसने महेवा में नई खुली मिठाई की दुकान पर काम शुरू किया था। यह दुकान ऋषि कुशवाहा के मकान में संचालित हो रही थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम मनीष नहाने के लिए बाथरूम में गया था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। जब तक आसपास मौजूद लोग उसे बचाने पहुंचते, उसकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद दुकान मालिक और कर्मचारियों ने शव को कमरे के अंदर ले जाने की कोशिश की। इस दौरान शव को छिपाने का प्रयास किए जाने की चर्चा भी रही। हालांकि सड़क पर मौजूद लोगों की नजर पड़ने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते ही नैनी पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। आरोप है कि पुलिस पहुंचने से पहले ही कुछ लोग शव को एम्बुलेंस से लेकर निकल गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नए पुल के पास एम्बुलेंस को रोक लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और हादसे से जुड़ी अन्य परिस्थितियों को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि प्राथमिक जांच में नैनी पुलिस का कहना है कि मामला दिल का दौरा पड़ने का भी हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला की हत्याकर शव कुर्सी पर रखकर भागे बदमाश:कानपुर में घर में घुसकर वारदात, बेटा स्वास्थ्य मंत्रालय में; परिवार बोला- 22 लाख के गहने लूटे
    Next Article
    एनकाउंटर स्पेशलिस्ट राममंदिर के पहले CEO बन सकते हैं:शरद शर्मा प्रवक्ता होंगे; चढ़ावा चोरी के बाद अयोध्या में ट्रस्ट की आज तीसरी बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment