Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला की हत्याकर शव कुर्सी पर रखकर भागे बदमाश:कानपुर में घर में घुसकर वारदात, बेटा स्वास्थ्य मंत्रालय में; परिवार बोला- 22 लाख के गहने लूटे

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 58 साल की महिला की घर में घुसकर बदमाशों ने हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम 5 बजे महिला घर में टीवी देख रही थी, तभी बदमाश घुस गए और लूटपाट करने लगे। महिला ने विरोध किया तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को कुर्सी पर इस तरह बैठा दिया कि पहली नजर में किसी को शक न हो कि महिला मर चुकी है। 3 घंटे बाद किराएदार पानी के लिए मोटर चलाने नीचे आई तो उसने महिला को कुर्सी पर देखा। आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर अपने पति को फोन करके बुलाया। उसने देखा तो महिला के गले पर काला-नीला निशान था। घर का सामान बिखरा हुआ था। घटना रावतपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर सेक्टर-जे में हुई। परिवार का दावा है कि 22 लाख रुपए के गहने और अन्य सामान गायब हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की। महिला उमा कुशवाहा का छोटा बेटा आशीष दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय में सीनियर टेक्नीशियन है। वहीं, बड़ा बेटा अमरीष मासवानपुर में अलग मकान में परिवार के साथ रहता है। पति शिवमंगल कुशवाहा बुक स्टॉल चलाते हैं। परिवार से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शिवमंगल कुशवाहा हसनपुर सेक्टर-जे में पत्नी उमा के साथ दो मंजिला मकान में रहते हैं। मकान की ऊपरी मंजिल पर दो परिवार किराए पर रहते हैं। शिवमंगल ने पुलिस को बताया- किराएदार ने उमा का शव कुर्सी पर देखा। फिर उसके पति ने मुझे फोन करके बताया कि पत्नी की हत्या कर दी गई है। हम आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। पड़ोसी के डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने जांच के बाद उमा को मृत घोषित कर दिया। रात 10 बजे घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची। परिवार से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बहन बोली- उमा कुर्सी पर बेसुध थीं, पास में खाना रखा था उमा की बहन रेखा ने बताया- मैं 15 किमी. दूर नौबस्ता में रहती हूं। मुझे घटना की जानकारी रात करीब 8 बजे हुई। पहले मुझे लगा कि उमा को अटैक पड़ा है। मौके पर पहुंचकर देखा तो अलमारी और लॉकर टूटे हुए थे। घर का सामान गायब था। उमा के गले और मुंह पर चोट के निशान थे। उनके पैर जमीन की ओर लटके थे। पास में खाना रखा था, टीवी चल रहा था। मोबाइल साइलेंट पर था। गला पूरी तरह काला पड़ा था, जिससे आशंका है कि उनका गला दबाया गया। थाना प्रभारी रावतपुर कमलेश राय ने बताया- घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… राइफल चोरी हुई तो 4 साल नहीं कटवाए बाल-दाढ़ी:आगरा में पत्नी भी छोड़कर चली गई, मिलने पर बोले- अब कटवाऊंगा बाल आगरा में एक कॉलेज संचालक ने चोरी हुई अपनी लाइसेंसी राइफल के लिए ऐसा संकल्प लिया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। चार साल पहले चोर उनके घर से लाखों रुपए के जेवर और लाइसेंसी राइफल चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद लोगों ने उनका मजाक भी बनाया। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए:ट्रॉली बैग में भरकर ट्रेन में रखा; आगरा पुलिस आरोपी पति-पत्नी को मणिपुर से दबोचकर लाई
    Next Article
    करंट से युवक की मौत, शव खींचकर छिपाने लगे:प्रयागराज में मिठाई की दुकान पर घटना, पुलिस शव लेने पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment