Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार्यकर्ता पर FIR अभिव्यक्ति की आजादी का हनन, पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता Vinay Sharma का आरोप

    22 hours ago

    4

    0

    हिमाचल प्रदेश के पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता विनय शर्मा ने सोमवार को आरोप लगाया कि थियोग के एक सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करना, राज्य सरकार द्वारा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। विनय शर्मा ने यहां प्रेसवार्ता में कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सुशील शर्मा अक्सर अस्पतालों, पार्किंग और सड़क की तारकोल बिछाने (टारिंग) की खराब गुणवत्ता से जुड़े मुद्दे उठाते थे। खबरों के अनुसार, सुशील शर्मा को यहां ठियोग में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता ने दावा किया,‘‘हाल में एक पुलिसकर्मी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सुशील शर्मा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति की तस्वीर अपलोड की और उनके खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्दों का भी उल्लेख किया। इसके बाद, मुख्यमंत्री के दबाव में, एक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि यह राज्य सरकार द्वारा अभिव्यक्ति और विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sourav Das को Delhi Airport पर आव्रजन जांच के दौरान रोका गया, Oxford में देना था व्याख्यान
    Next Article
    Shivraj Singh Chouhan बोले: 50 करोड़ लोग गरीबी से निकले, योजनाओं ने निभाई अहम भूमिका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment