Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sourav Das को Delhi Airport पर आव्रजन जांच के दौरान रोका गया, Oxford में देना था व्याख्यान

    3 hours from now

    1

    0

    कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के सह-संयोजक सौरव दास ने आरोप लगाया है कि उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर ब्रिटेन जाने से रोक दिया गया, जहां ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘कॉकरोच आंदोलन’ पर व्याख्यान देने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया था। दास ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कई पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्हें लंदन जाने वाली देर रात एक बजे की उड़ान में सवार होना था लेकिन इससे पहले ही उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर आव्रजन जांच के दौरान रोक दिया गया। कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे किसी व्यक्ति को दास को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से निमंत्रण मिलने पर जलन है।दास ने कहा, ‘‘इस कायर (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी (के नेतृत्व वाली) सरकार ने मुझे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने के लिए लंदन जाने से दिल्ली हवाई अड्डे पर रोक दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस कायर सरकार ने मुझे लंदन जाने वाली उड़ान में सवार नहीं होने दिया। मुझे ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, एलएसई (लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स) और एडिनबरा जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में कॉकरोच आंदोलन पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय छात्रों ने इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जी-जान से मेहनत की लेकिन बौद्धिक विचार-विमर्श विरोधी यह सरकार मेरे इन प्रतिष्ठित संस्थानों में जाने से डर गई।’’ दास ने कहा कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के छात्र संघ ने उन्हें एक परिचर्चा में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा, ‘‘इसीलिए मैं लंदन जा रहा था लेकिन जैसे ही मैं आव्रजन जांच के लिए पहुंचा, मुझे पता चला कि मेरे पासपोर्ट को आव्रजन प्रणाली में चिह्नित किया गया है।’’ दास ने कहा, ‘‘सरकार इस बात से इतनी क्यों डरी हुई है कि एक शिक्षित युवा पढ़े-लिखे लोगों के बीच जाकर बौद्धिक चर्चा करे?’’ उन्होंने कहा, ‘‘काश मैं नीरव मोदी होता।काश मैं विजय माल्या होता। काश मैंने बैंकों से हजारों करोड़ रुपये लूटे होते...।’’ कॉजपा नेता ने मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘वे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार तक नहीं कर पा रहे क्योंकि मंत्री इस्तीफा देने से इनकार कर रहे हैं।’’ दास ने कहा कि वह इस घटना से विचलित हुए बिना अपना काम जारी रखेंगे और भविष्य में लंदन, पेरिस एवं अन्य स्थानों की यात्रा भी करेंगे। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे किसी व्यक्ति को दास को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से निमंत्रण मिलने पर ईर्ष्या हो रही है।दीपके ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सौरव को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक सम्मेलन में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन ऐसा लगता है कि सत्ता में बैठा कोई अनपढ़-गंवार, जिसे खुद दुनिया भर में घूमना पसंद है, सौरव को ऑक्सफोर्ड से मिले निमंत्रण से ईर्ष्या कर रहा है। कॉजपा ने सरकार पर शिक्षित लोगों की आवाज दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल में 5.6 तीव्रता का Earthquake, सिक्किम और उत्तर बंगाल में कांपी धरती
    Next Article
    कार्यकर्ता पर FIR अभिव्यक्ति की आजादी का हनन, पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता Vinay Sharma का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment