Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में अनाज मंडी में पल्लेदारों की हड़ताल खत्म:मजदूरी बढ़कर 22.50 रुपए प्रति क्विंटल हुई, आज से काम पर लौटेंगे मजदूर

    3 hours ago

    1

    0

    कासगंज की अनाज मंडी में पल्लेदारों की हड़ताल गुरुवार रात आपसी सहमति के बाद समाप्त हो गई। मजदूरी बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पल्लेदारों और मंडी प्रशासन के बीच भारतीय किसान यूनियन (अपना अधिकार) की मध्यस्थता में हुई वार्ता सफल रही। समझौते के बाद पल्लेदारों ने हड़ताल समाप्त कर शुक्रवार से काम पर लौटने का ऐलान किया। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के बीच मजदूरी बढ़ाने पर सहमति बनी। तय हुआ कि अब पल्लेदारों को 22.50 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से मजदूरी दी जाएगी। समझौते के बाद आर्यन सक्सेना ने धरनारत पल्लेदारों को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त कराया। अधिकारियों के साथ हुई लंबी वार्ता हड़ताल समाप्त होने से पहले मंडी सचिव, संबंधित अधिकारियों और पल्लेदार प्रतिनिधियों के बीच विस्तृत बैठक हुई। बैठक में पल्लेदारों की मांगों पर गंभीरता से चर्चा की गई। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आश्वासन दिया और भविष्य में किसी प्रकार का अन्याय न होने देने की बात कही। संगठन की मध्यस्थता से निकला समाधान वार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन (अपना अधिकार) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनार सिंह वर्मा, मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार, जिला अध्यक्ष कमल सिंह शाक्य, वरिष्ठ पदाधिकारी महेंद्र सिंह लोधी और डॉ. कौशल किशोर खड़क सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने में अहम भूमिका निभाई। पल्लेदारों ने जताया आभार हड़ताल समाप्त होने के बाद पल्लेदारों ने संगठन और मंडी प्रशासन का आभार व्यक्त किया। यूनियन पदाधिकारियों ने इसे किसानों और मजदूरों की एकजुटता तथा आपसी संवाद की जीत बताया। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी मजदूरों और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में आत्मदाह का प्रयास मामले में जांच के आदेश:16 जुलाई को रास्ते के विवाद को लेकर दंपति कलेक्ट्रेट पहुंचे थे
    Next Article
    85 साल की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:उल्टी होने के कुछ देर बाद तोड़ा दम, उन्नाव की आवास विकास कॉलोनी का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment