Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में मकान मालिक ने 5 साल की बच्ची से:झाड़ू लगवाने के बहाने बुलाया, आरोपी हिरासत में

    4 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिले के कोतवाली कासगंज क्षेत्र में एक 40 वर्षीय मकान मालिक ने अपनी किरायेदार की पांच वर्षीय बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। यह घटना बच्ची के माता-पिता की अनुपस्थिति में हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मकान मालिक ने बच्ची को अपने घर की दूसरी मंजिल पर झाड़ू लगवाने के बहाने बुलाया। बच्ची की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार देर शाम वह काम के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान आरोपी मकान मालिक बंटी (40) ने उसकी बेटी को झाड़ू लगाने के बदले पैसे देने का लालच दिया और उसे ऊपर कमरे में ले गया। मां का आरोप है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद बच्ची काफी डरी हुई थी। मां के घर लौटने पर बच्ची ने अपने साथ हुई पूरी घटना बताई। इसके बाद मां तुरंत बच्ची को लेकर थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी मकान मालिक बंटी को हिरासत में ले लिया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और सीओ सदर आंचल चौहान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि मासूम के साथ मकान मालिक ने दुष्कर्म किया है। इसकी जानकारी थाने पर मिली थी। मां की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा के दौरान विवाद:विभागीय अधिकारी की नाराजगी, जांच टीम को वापस भेजा गया
    Next Article
    अलीगढ़ में तेल फैक्ट्रियों पर FSDA का छापा:गोपनीय तरीके से देर रात लखनऊ से आई विशेष टीम, 15 हजार लीटर तेल जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment