Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज से 100 मेधावी छात्र गौतम बुद्ध नगर रवाना:एआरटीओ ने शैक्षिक भ्रमण के लिए बसों को हरी झंडी दिखाई

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज से 100 मेधावी छात्र-छात्राएं मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर के लिए शैक्षिक भ्रमण पर रवाना हुए। उत्तर प्रदेश शासन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर यह पहल की गई है। अपर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) राम प्रकाश मिश्र और जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ. जयंत कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से बसों को हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना किया। एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र ने बताया कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण से बच्चों को न केवल सीखने का अवसर मिलता है, बल्कि उनमें कुछ नया करने का जज्बा भी पैदा होता है। जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ. जयंत गुप्ता ने जानकारी दी कि एक दर्जन से अधिक माध्यमिक विद्यालयों, जिनमें राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्त पोषित और सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय शामिल हैं, से 100 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। इन विद्यार्थियों को गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, उनके साथ 16 एस्कॉर्ट शिक्षक, दो हेड कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल भी भेजे गए हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एच.पी.एन. दुबे, प्रबंधक श्याम किशोर गौर, डोली सैनी, डॉ. आराधना उपाध्याय, प्रवीण महेश्वरी, आस्था मिश्रा, जितेंद्र कुमार सिंह, अमित महेश्वरी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल कॉलेज में मरीजों का खाना भट्टी पर बन रहा:कैंटीन संचालक बोले- 500 मरीजो के लिए रोटी सिलेंडर और सब्जी भट्ठी पर बना रहे
    Next Article
    EFTA डील पर लोकसभा में सवाल:डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने निवेश-रोजगार के दावों पर सरकार से जवाब मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment