Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल कॉलेज में मरीजों का खाना भट्टी पर बन रहा:कैंटीन संचालक बोले- 500 मरीजो के लिए रोटी सिलेंडर और सब्जी भट्ठी पर बना रहे

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए खाना अब भट्टी पर बनाया जा रहा है। कमर्शियल सिलेंडर पर प्रतिबंध के बाद ठेकेदार ने यह वैकल्पिक व्यवस्था की है। पहले मरीजों का भोजन गैस सिलेंडर पर बनता था, लेकिन अब अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता प्रभावित हुई है। इसके चलते प्रतिदिन चार सिलेंडर की खपत वाले मेडिकल कॉलेज में अब सिर्फ एक सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है। मूर्ति इंटरप्राइजेज के संचालक संजय अग्रवाल ने बताया कि अब रोटियां सिलेंडर पर बनाई जाती हैं, जबकि दाल, चावल और सब्जियां बड़ी भट्टियों पर तैयार की जा रही हैं। यह व्यवस्था प्रतिदिन लगभग 500 मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भोजन सुनिश्चित करती है। अग्रवाल ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में सरकार का साथ देना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रतिबंध लगने से पहले उन्होंने करीब दस सिलेंडर मंगवा लिए थे, जिससे कुछ समय तक काम चला। अब प्रतिदिन एक क्विंटल आटे की रोटियां बनती हैं, जिसके लिए सुबह और शाम एक-एक क्विंटल लकड़ी खरीदनी पड़ती है। भोजन बनाने में दस लोगों का स्टाफ लगा है।मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कहा कि मरीजों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराना आवश्यक है, और ठेकेदार ने इस चुनौती के बावजूद व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में जमीन पैमाइश के दौरान लेखपाल से मारपीट:ग्राम समाज की जमीन पर, कट्टा दिखाकर खसरा फाड़ने का आरोप, 9 पर केस
    Next Article
    कासगंज से 100 मेधावी छात्र गौतम बुद्ध नगर रवाना:एआरटीओ ने शैक्षिक भ्रमण के लिए बसों को हरी झंडी दिखाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment