Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान का भुगतान न करने पर सीईओ सख्त:तीन अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

    12 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आरके सिंह ने किसान का भुगतान रोकने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने महाप्रबंधक (वित्त) अशोक कुमार सिंह सहित तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई जनसुनवाई के दौरान एक किसान की शिकायत पर की गई। किसान ने शिकायत की थी कि जमीन की रजिस्ट्री होने के बावजूद उसे अभी तक भुगतान नहीं मिला है। भुगतान के लिए वह लगातार प्राधिकरण कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। सीईओ ने इस मामले को गंभीर लापरवाही माना और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण सहमति के आधार पर भूमि क्रय करता है। ऐसे मामलों में यह आदेश है कि किसान का भुगतान 72 घंटे के भीतर हो जाना चाहिए। उन्होंने अपने कर्मचारियों को बार-बार सचेत किया है कि उनका व्यवहार 'सिटीजन फ्रेंडली' होना चाहिए और समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाना चाहिए। सीईओ ने आगे बताया कि शिकायत मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को बुलाया था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं मिला। इसी के चलते उन्हें यह नोटिस जारी किया गया है। सीईओ ने इस लापरवाही पर अंतिम चेतावनी भी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर पिता को पीटा:घर पर भाले से हमला करने और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया
    Next Article
    नगर निगम ने 'संभव दिवस' में सुनीं शिकायतें:अधिकारियों ने त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment