Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान का बेटा सेना में लेफ्टिनेंट बना:एयरफोर्स में भी चयन, आर्मी को चुना; मथुरा में घर पहुंचने पर भव्य स्वागत

    5 hours ago

    1

    0

    एक किसान के बेटे के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर मथुरा में खुशी और गर्व का माहौल दिखाई दिया। नव-नियुक्त लेफ्टिनेंट के अपने घर पहुंचने पर कॉलोनी के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। भारत माता की जय के नारों के साथ मिठाई बांटी। इस दौरान लेफ्टिनेंट के माता-पिता बेहद भावुक नजर आए। स्थानीय लोगों ने कहा कि एक किसान परिवार से निकलकर सेना में अधिकारी बनना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगा। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीटेक किया मथुरा के ईस्ट प्रताप नगर, महोली रोड निवासी महेश गौतम पेशे से किसान हैं। उनके 25 वर्षीय पुत्र अंशुल गौतम की सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति हुई है। उन्होंने बताया कि अंशुल की रुचि शुरू से ही सेना में जाने की थी। उन्होंने दसवीं की परीक्षा ग्रेस कॉन्वेंट स्कूल से व बारहवीं की परीक्षा कान्हा माखन स्कूल से अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। आर्मी ज्वाइन करने का लिया निर्णय दो साल तक अंशुल ने प्रयागराज में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम किया। साथ ही वह सेना में जाने के लिए प्रयास करते रहे। इस दौरान उनका आर्मी के साथ ही एयरफोर्स में भी चयन हुआ। उन्होंने आर्मी को चुना और अब उन्हें लेफ्टिनेंट के पद पर पदोन्नत किया गया है। बेटे के मथुरा आगमन पर घर में उत्सव का माहौल नजर आया। आंगनबाड़ी में कार्यकत्री अंशुल की मां मिथलेश गौतम और पिता महेश गौतम बेटे को सेना की वर्दी में देखकर भावुक नजर आए। बस स्टैंड से घर तक जगह-जगह स्वागत चेन्नई से ट्रेनिंग कर लौटे अंशुल का नए बस स्टैंड से उनके महोली रोड स्थित घर तक पहुंचने पर रास्ते में जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उमेश गौतम, धीरेन्द्र भारद्वाज, गौरव वार्ष्णेय, सुभाषचंद्र अग्रवाल, महेश वार्ष्णेय, पार्षद कुलदीप पाठक, रजनी सिंह, कुंजबिहारी गौतम, राजकुमार तोमर, ओमप्रकाश गौतम, गिरीश गौतम, हरिओम चौधरी, अनिल चौधरी, राजकुमार उपाध्याय, दिनेश अग्रवाल, शिवकुमार तोमर, रामनरेश शर्मा, विक्की छौंकर, निरंजन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, भोला राजपूत, राजेश गोयल, बिना शर्मा, सरिता शर्मा, मंजू तोमर, स्नेहलता, रश्मि कुलश्रेष्ठ, सुनीता गौतम, लता गौतम, मिथलेश तोमर, अंजना गोयल आदि ने नव-नियुक्त लेफ्टिनेंट को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और क्षेत्र के युवा भी देश सेवा के लिए आगे आएंगे .
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर बस स्टेशन- कागजों पर सुविधा, जमीन पर दुविधा:यात्री बोले-बिना पैसे खर्च किए प्यास बुझाना नामुमकिन
    Next Article
    ट्रैक्टर चालक को 10 साल की जेल:अजीतमल के 11 साल पुराने मामले में आया फैसला, सिपाही की हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment