Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान मोर्चा ने जन चौपाल में उठाईं मांगें:पटवध-बसुहारी मार्ग निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र और मोबाइल टावर की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज विधानसभा (401) के तरिया क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत चकरिया में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा की जन चौपाल आयोजित की गई। मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने ग्रामीण परिवारों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने शासन-सत्ता में बैठे लोगों की उदासीनता पर कड़ा प्रहार किया। मोर्चा संयोजक ने तरिया क्षेत्र की तीन प्रमुख मांगें रखीं। इनमें पटवध से पोखरिया बसुहारी मार्ग का जल्द निर्माण, बरहमोरी में पचास बेड का स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करना और पूरे क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाना शामिल है। संदीप मिश्र ने चेतावनी दी कि यदि ये तीनों प्रमुख मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो मोर्चा एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो मौजूदा व्यवस्था का गुणगान करते हैं और 'स्वर्णिम काल' चलने की बात कहते हैं। मिश्र ने ऐसे लोगों को चुनौती देते हुए कहा कि वे अपने घर-परिवार की पढ़ाई और दवाई यहां दस दिन रहकर कराकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनहीन लोगों की वजह से ही तरिया के परिवार संघर्ष कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज निषाद, जयश्री निषाद, गिरधारी निषाद, राजू निषाद, विजय कमलेष निद सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पूर्व महामंत्री प्रभावित कर रहे जांच':कानपुर में राजाराम के बेटे ने कहा- राकेश तिवारी की संपत्ति की हो जांच, CM से करूंगा शिकायत
    Next Article
    पुलिस ने 50 हजार का इनामी अपराधी पकड़ा:चंदौली में गौवंश तस्करी गिरोह का सरगना गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment