Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने 50 हजार का इनामी अपराधी पकड़ा:चंदौली में गौवंश तस्करी गिरोह का सरगना गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी मजीद को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सैयदराजा थाना क्षेत्र के भतिजा अंडरपास के पास जांच के दौरान हुई। मजीद गौवंश तस्करी गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। आरोपी मजीद के खिलाफ सैयदराजा थाने में गौवध अधिनियम और गौवंश तस्करी के तहत मुकदमा दर्ज था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम ने 13 जनवरी को एक वाहन से 25 गौवंश बरामद किए थे। इस मामले में दो तस्कर मौके पर पकड़े गए थे, लेकिन गिरोह का सरगना मजीद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसी घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने उस पर इनाम घोषित किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी मजीद ने बताया कि वह गिरोह बनाकर गौवंश की तस्करी करता है। वह गौवंश को इकट्ठा कर ट्रकों में लोड कर पश्चिम बंगाल के पंडुआ शहर भेजता था, जहां वध के लिए गौवंश बेचने पर उसे अच्छा मुनाफा होता था। वह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। इस गिरफ्तारी अभियान में सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, धर्मदेव प्रसाद, नसीरुद्दीन हुमायूं और राजू सिंह की पुलिस टीम शामिल रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान मोर्चा ने जन चौपाल में उठाईं मांगें:पटवध-बसुहारी मार्ग निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र और मोबाइल टावर की मांग
    Next Article
    सड़क हादसे में एलएलबी छात्र की मौत:तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, कुचलकर हुआ फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment