Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसानों ने पुतले का हसिए से काटा गला:बोले- लखनऊ विकास प्राधिकरण चोर है, 40 साल से गुमराह कर रहा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयवाद ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। किसान हाथों में डंडा-झंडा और हसिया लेकर पहुंचे । प्रदर्शन में शामिल महिला और पुरुष किसानों नारा लगाया 'जो ना माने झंडे से उसे समझाओ डंडे से'। नाराज किसानों ने एलडीए के पुतले पर चोर लिखा। उसके बाद उसकी डंडों से पिटाई की। हसिया से काटा। किसान अपनी मांगों को लेकर एलडीए के मुख्य द्वार पर दरी बिछाकर बैठ गए हैं। देखिए 3 तस्वीरें… ‘40 वर्षों से गुमराह किया जा रहा है’ किसान नेता अशोक यादव ने कहा किसानों को सिर्फ गुमराह किया जा रहा है। 40 वर्ष पूर्व 1984 में हमारी जमीन लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अधिकृत कर ली थी। उस समय 84 पैसे के हिसाब से मुआवजा तय हुआ। हम लोगों ने फिर वार्ता किया, तो मुआवजा 2.5 रुपए हुआ। कुछ लोग कोर्ट चले गए इसके बाद 4 रुपये 60 पैसे दर के हिसाब से तय हुआ। 'वादों से मुकरा LDA 2016 में अंतिम मोहर'कोर्ट के द्वारा लगी की 4.60 पैसे सभी किसानों को दिया जाए, लेकिन LDA कह रहा है कि हमारे पास पर्याप्त धनराशि नहीं है, इसलिए हम मुआवजा नहीं दे पाएंगे। जमीन अधिकृत करते समय विभिन्न प्रकार की सुविधा देने की बात कही थी। जिसमें मुख्य रूप से प्रत्येक परिवार को नौकरी, आवास, गांव का विकास और किसान भवन समेत तमाम चीजें शामिल थी। ‘400 चबूतरों के नाम पर गुमराह किया जा रहा है’ किसानों ने कहा कि लखनऊ का किसान आज दर-दर की ठोकर खाने पर मजबूर है। 3 श्मशान स्थल थे, जिसमें से सिर्फ एक ही बचा है। एलडीए ने हमसे वादा किया था कि 400 चबूतरे विराज खंड में दिया जाएंगे जिस पर हमारे किसान भाई अपना रोजगार करेंगे। मगर LDA हमारे साथ धोखा किया मात्र 120 चबूतरे दिए वो भी दूसरे इलाके में। हमारे किसान परिवार की औरतें आज लोगों के घरों में झाड़ू पोछा करने पर मजबूर हैं। किसान प्रधान देश में अन्नदाता की यह स्थिति हो गई है कि दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहे हैं। भूमि अधिग्रहण करते समय जो वादा किया था एक भी पूरा नहीं हुआ। प्रशासन और LDA के अधिकारी मिलकर हमें गुमराह कर रहे हैं। ‘आधिकारियों को जानवरों की तरह करदेंगे कैद’ प्रदर्शन कर रही राधा ने कहा कि आज हम लोग यहां से अपना अधिकार लेकर जाएंगे आर पार की लड़ाई के लिए आए हैं। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो गेट में ताला लगाकर अधिकारियों को कैद कर देंगे बैल भैंस की तरह। जैसे हमारे जानवरों को कैद किया जाता है इसी तरह हम अधिकारियों को कैद कर देंगे और इन्हें खाने के लिए चार भूसा देंगे। यह अधिकारी आए गेहूं और सरसों कटे तब पता चलेगा किसने की मेहनत क्या होती है। यह हमारा काम करके देखें हमेशा काम कर लेंगे हम हाल चाल लेते हैं तो कुर्सी पर बैठकर कलम भी चला लेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज गेट पर मारपीट, VIDEO:चाय की दुकान पर गाली-गलौज के बाद घटना, पुलिस देखकर भागे दबंग
    Next Article
    ट्रैफिक सिपाही से मारपीट करने वाले आरोपी पकडे़:थाने में कान पकड़कर माफी मांगते दिखे, पुलिस ने भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment