Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान ने धान-तौल में 50 रुपए प्रति-क्विंटल लेने का आरोप-लगाया:लखनऊ की टीम जवाब नहीं दे पाई, डिप्टी आरएमओ बोले-गेट पर बैठ जाना

    19 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर की पुवायां मंडी में शुक्रवार शाम चार बजे लखनऊ से आई तीन सदस्यीय टीम के सामने किसान अमरपाल ने धान खरीद और तौल को लेकर सवाल उठाए। उसने आरोप लगाया कि धान तौल के लिए 50 रुपए प्रति क्विंटल लिए गए। टीम के एक अधिकारी ने कहा कि आगे से पैसे न दें, लेकिन रुपए लेने के आरोप को नजरंदाज कर दिया। अमरपाल ने पूछा कि मंडी में कितने गेट पास बने और कितना धान आया। उसने यह भी पूछा कि किसान कम आ रहे हैं, फिर भी रोज की तौल पूरी कैसे दिखाई जा रही है। उसने कहा कि क्या वह गेट पर बैठे या मांगने पर उसे जानकारी दी जाएगी। डिप्टी आरएमओ ने जवाब दिया, ‘आप किसी दिन बैठ जाओ।’ अमरपाल ने कहा कि उसके भाई का धान 5 नवंबर को तौला गया था और उससे 50 रुपए प्रति क्विंटल लिए गए।टीम ने इस आरोप की जांच नहीं कराई।किसान ने यह भी कहा कि खरीद पूरी दिखा दी जाएगी,जबकि किसान मंडी नहीं आ रहे हैं। बंडा ब्लॉक के भगौतीपुर निवासी अमरपाल ने खुद को भाजपा का बूथ अध्यक्ष बताया।करीब 10 दिन पहले उसे धान तौलवाने के लिए धरने पर बैठना पड़ा था।शुक्रवार को टीम के मंडी पहुंचने पर उसने मिलने की मांग की और कार्यालय के बाहर हंगामा किया।करीब एक घंटे इंतजार के बाद उसे अंदर बुलाया गया। टीम एक दिन में दो मंडियों का ही निरीक्षण कर पाई।खबर के मुताबिक, टीम बंडा उपमंडी नहीं गई,जहां सबसे ज्यादा शिकायतें मिली थीं। किसान का आरोप है कि पांच नवंबर को वह एसडीएम के पास गये तो उन्होंने कहा कि,तुमने तीन नवंबर को बहुत बवाल किया था।उनको मंडी गेट पर जाम करने से नाराजगी थी।किसान ने कहा कि मंडी गेट जाम कर कुछ गलत नही किया था।किसान ने कहा कि हमने अधिकारियों से कहा कि जो आरोप लगाए हैं उसके प्रमाण देख लो तो उन्होंने नही देखे।फिर अधिकारियों ने कहा कि तुमहारी एप्लीकेशन सब झूठी हैं।तब किसान ने कहा कि अगर झूठी हैं तो जांच कराकर हमको जेल भेज दो। बता दें कि किसान यूनियन ने खासतौर पर धान खरीद में बंडा उपमंडी में धांधली के आरोप लगाए थे।उन्होने इसकी लिखित और फोन पर अधिकारियों से शिकायत भी की थी। यहां तक कि दूसरे जिले और शाहजहांपुर की दूसरी तहसीलों के किसान का धान बंडा के सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीदा गया था। इसकी भी शिकायत की गयी थी। बावजूद इसके टीम ने बंडा उपमंडी में जांच करने की जहमत नही उठाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिल्डर शंकर अग्रवाल के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड:मथुरा में देर रात तक खंगाले दस्तावेज, 10 से ज्यादा टीमें कर रही सर्च
    Next Article
    हजरते फातिमा की शहादत की याद में निकला जुलूस-ए-ताबूत:सुल्तानपुर में मौलाना बोले- किरदार में भी होनी चाहिए सच्चाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment