Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हजरते फातिमा की शहादत की याद में निकला जुलूस-ए-ताबूत:सुल्तानपुर में मौलाना बोले- किरदार में भी होनी चाहिए सच्चाई

    19 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर शहर के खैराबाद स्थित हुसैनी हॉल में शुक्रवार रात पैगंबर मोहम्मद की बेटी हजरते फातिमा की शहादत की याद में जुलूस-ए-ताबूत निकाला गया। जुलूस रात 10:30 बजे इमाम बारगाह बेगम हुसैन अकबर में संपन्न हुआ। यहां अंजुमन गुनचए मजलूमिया ने नौहा-मातम पेश किया। कार्यक्रम में लखनऊ से आए मौलाना सैयद फैज अब्बास मशहदी ने मजहबी इतिहास, इंसानियत और आपसी एकता का संदेश दिया। सिर्फ कलमा पढ़ना नहीं, किरदार में भी हो सच्चाई मौलाना सैयद फैज अब्बास मशहदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सिर्फ 'ला इलाहा इल्लल्लाह' कहना मुसलमान होने की पहचान नहीं है, बल्कि इंसान के किरदार में भी सच्चाई होनी चाहिए। इतिहास को याद रखने का मकसद यह है कि दुनिया में किसी मजलूम पर दोबारा जुल्म न हो। उन्होंने कहा कि मुहर्रम हो या अय्यामे फातिमिया, जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश इन आयोजनों के जरिए दिया जाता है। हजरते फातिमा की मजलूमियत को याद करने के लिए होती हैं मजलिसें मौलाना ने कहा कि इन मजलिसों का उद्देश्य हजरते फातिमा के इंतकाल के बाद उनके साथ हुई ज्यादतियों और उनकी मजलूमियत के बारे में लोगों को बताना है। उन्होंने ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र करते हुए दावा किया कि पैगंबर मोहम्मद के जाने के बाद उनकी बेटी पर जुल्म किए गए, उनके घर में आग लगाई गई और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को शहीद कर दिया गया। उन्होंने मुसलमानों से अपने इतिहास और आदर्शों के किरदार पर गौर करने की अपील की। बिना लड़ाई-झगड़े के मतभेद सुलझाने की अपील मौलाना फैज अब्बास ने कहा कि मुसलमानों को आपसी मतभेद बिना लड़ाई-झगड़े के सुलझाने चाहिए और एकता की मिसाल पेश करनी चाहिए। इससे दुनिया में जहां भी जुल्म हो रहा हो, उसके खिलाफ आवाज उठाने और मजलूमों का साथ देने का हौसला मिलेगा। 20 दिनों तक चलता है अय्यामे फातिमिया का सिलसिला मौलाना ने बताया कि अय्यामे फातिमिया के कार्यक्रम दुनिया भर में, खासकर भारत में, जमादुल ऊला की 13 तारीख से जमादुस सानी की 3 तारीख तक आयोजित किए जाते हैं। यह सिलसिला करीब 20 दिनों तक चलता है। सुल्तानपुर में इस बार कार्यक्रम 28 जमादुल ऊला से शुरू होकर 2 जमादुस सानी यानी शुक्रवार को संपन्न हुआ। ये लोग रहे मौजूद जुलूस और कार्यक्रम में नसीम हुसैन, बाकर अब्बास, अली जाफरी, हसन अब्बास, शमीम हैदर, जमीरुल हसन, आलम रिजवी, नजर नकी, जाहिद आबिदी, शाहिद अकबर, अहमद हैदर सैफ और शेर अली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान ने धान-तौल में 50 रुपए प्रति-क्विंटल लेने का आरोप-लगाया:लखनऊ की टीम जवाब नहीं दे पाई, डिप्टी आरएमओ बोले-गेट पर बैठ जाना
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल का आरोप- मेरा फोन टेप हो रहा; सोना एक दिन में ₹6500 सस्ता; केशव बोले- मैं खुद असंतुष्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment