Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान नेमराज पाठक हत्याकांड दो हफ्ते बाद भी अनसुलझा:परिवार से मिले भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष, मदद का भरोसा

    3 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के भजोरेपुरवा गांव में किसान नेमराज पाठक की हत्या का मामला दो सप्ताह बाद भी अनसुलझा है। 16 फरवरी की देर रात करीब 50 वर्षीय नेमराज पाठक की लूट के दौरान हत्या कर दी गई थी। पुलिस अब तक इस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। घटना की रात नेमराज पाठक अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। उनके बेटे सुनील पाठक और बहू लक्ष्मी कमरे के अंदर थे। देर रात करीब दो बजे चार अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। आहट सुनकर नेमराज की नींद खुल गई और उन्होंने बदमाशों का विरोध किया। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। शोर सुनकर बेटे सुनील ने कमरे का दरवाजा खोला। बाहर खड़े बदमाशों ने उसे पकड़कर बांध दिया। बहू लक्ष्मी ने बताया कि बदमाशों को देखकर वह डर के मारे बेड के नीचे छिप गई थीं। बदमाश घर से लगभग दो हजार रुपये नकद और कुछ जेवर लूटकर फरार हो गए। नेमराज का परिवार पहले से ही कई मुश्किलों का सामना कर रहा था। करीब पांच वर्ष पहले उनका बड़ा बेटा सुशील पाठक लापता हो गया था। कुछ समय बाद उनकी पत्नी आशा बहू का भी निधन हो गया। इसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी नेमराज के कंधों पर आ गई थी। दो साल पहले उन्होंने छोटे बेटे की शादी की थी। वह छह बीघा खेती के सहारे गांव के बाहर बने घर में परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। मात्र दो हजार रुपये और कुछ जेवर के लिए हत्या किए जाने से ग्रामीणों में संदेह बना हुआ है। कुछ ग्रामीण इसे किसी अंदरूनी साजिश का परिणाम मान रहे हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि नेमराज ने शायद बदमाशों को पहचान लिया होगा, जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उनका कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में महिला ने ज्वेलरी शॉप से चुराई पाजेब, VIDEO:दो युवकों के साथ बनाई थी प्लानिंग, दुकानदार का ध्यान भटकाकर वारदात को दिया अंजाम
    Next Article
    पिता के हॉस्पिटलाइजेशन के बाद सलमान की पहली पब्लिक अपीयरेंस:ट्रेड एनालिस्ट के बेटे की प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहुंचे, ऋतिक रोशन, आमिर समेत कई सेलेब्स पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment