Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में महिला ने ज्वेलरी शॉप से चुराई पाजेब, VIDEO:दो युवकों के साथ बनाई थी प्लानिंग, दुकानदार का ध्यान भटकाकर वारदात को दिया अंजाम

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के पाकबड़ा नगर में एक ज्वेलरी की दुकान से महिला ने चांदी की पाजेब चुरा लिया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद दुकानदार और आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दे दी गई है और अब आरोपी महिला व उसके साथियों की तलाश की जा रही है। पाकबड़ा स्थित अंगूर वाली मस्जिद के पास सतीश की ज्वेलरी की दुकान है। घटना के समय दुकान पर ज्वैलर्स का बेटा मौजूद था। इसी दौरान एक महिला दो युवकों के साथ दुकान पर पहुंची और चांदी की पाजेब देखने लगी। तीनों ने दुकानदार का ध्यान भटकाने के लिए अलग-अलग डिजाइन की पाजेब दिखाने को कहा। इसी बीच मौका पाकर महिला ने बड़ी चालाकी से एक चांदी की पाजेब अपने कपड़ों में छिपा ली। कुछ देर तक पाजेब देखने के बाद तीनों बिना कुछ खरीदे दुकान से चले गए। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना बाद में सामान चेक करने पर पाजेब गायब मिली, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखा गया। फुटेज में महिला चोरी करते हुए दिखाई दे रही है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने भी अपने सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। घटना की पूरी जानकारी पुलिस को सूचना दी गई है। जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी में दिख रही आरोपी महिला और उसके साथियों की तालाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़:दो के पैर में गोली मारकर और तीसरे को घेराबंदी कर दबोचा, ऑटो ड्राइवर बनकर लूटते थे
    Next Article
    किसान नेमराज पाठक हत्याकांड दो हफ्ते बाद भी अनसुलझा:परिवार से मिले भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष, मदद का भरोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment