Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान नेता सत्यवान ने संभल में आंदोलन का ऐलान किया:एमएसपी, बिजली बिल और कर्ज पर सरकार को घेरा, 1 अप्रैल को मनाएंगे काला दिवस

    13 hours ago

    1

    0

    संभल में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने एक प्रेसवार्ता में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिससे उनका जीवन कठिन हो गया है। सत्यवान ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की व्यवस्था लागू नहीं की जा रही है। खेती से जुड़ी वस्तुओं की बढ़ती महंगाई, कर्ज का बोझ और रोजगार की कमी छोटे और मध्यम किसानों तथा खेत मजदूरों को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के आलू उत्पादक किसानों का उदाहरण दिया, जिन्हें इस वर्ष लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बिजली के लगातार बढ़ते दाम और किसानों पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष करों के बोझ पर भी चिंता व्यक्त की। खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि औजार और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है। सत्यवान ने फसल खराब होने पर मिलने वाले अपर्याप्त और विलंबित मुआवजे का मुद्दा भी उठाया और किसानों के लिए बुढ़ापा पेंशन लागू करने की मांग की। किसान नेता ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसानों के लिए नुकसानदेह बताया। उनके अनुसार, इससे सस्ते विदेशी कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में आ जाएंगे, जिससे घरेलू किसानों की उपज बेचना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने बिजली बिल 2025, बीज बिल 2025 और कृषि मार्केटिंग की राष्ट्रीय नीति को भी किसान विरोधी करार दिया। संगठन ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करने, मनरेगा कानून को बहाल करने, बिजली बिल 2025 और बीज बिल 2025 को वापस लेने की मांग को लेकर देशभर में किसान महापंचायतें आयोजित करने का ऐलान किया है। सत्यवान ने बताया कि 23 मार्च को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर के शहीदी दिवस को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 1 अप्रैल को चार लेबर कोड वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी काला दिवस मनाया जाएगा। आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव में कमेटियां बनाने का संकल्प भी लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवाओं में शोध-नवाचार पर राष्ट्रीय सेमिनार:लखनऊ के नेशनल पीजी कॉलेज में विशेषज्ञों ने दिए सुझाव
    Next Article
    LDA पर महिला किसान की दीवार तोड़ने का आरोप:रसूलपुर का मामला, 2 बीघे में बनी थी बाउंड्रीवॉल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment