Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवाओं में शोध-नवाचार पर राष्ट्रीय सेमिनार:लखनऊ के नेशनल पीजी कॉलेज में विशेषज्ञों ने दिए सुझाव

    15 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखनऊ के विज्ञान संकाय में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'युवाओं में शोध और नवाचार पल्लवन NYMRI-2026 रहा । रसायन विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश एकेडमी ऑफ साइंसेज और प्रो. एच.एस श्रीवास्तव फाउंडेशन फॉर साइंस एंड सोसाइटी के सहयोग से इसे आयोजित किया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शोध, नवाचार और वैज्ञानिक करियर के प्रति रुचि बढ़ाना था।बिरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान के निदेशक महेश जी. ठक्कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिज्ञासा ही शोध की आधारशिला है। उन्होंने युवाओं को सरकारी नौकरी के बजाय स्टार्ट-अप और उद्यमिता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान को केवल अर्थव्यवस्था का साधन नहीं महाविद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों में शोध प्रवृत्ति और नवोन्मेषी सोच विकसित करने की वर्तमान आवश्यकता पर बल दिया।बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह ने कहा कि विज्ञान को केवल अर्थव्यवस्था का साधन नहीं मानना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि ज्ञान और शोध के मार्ग में भाषा बाधा नहीं बननी चाहिए। शोध में करियर के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की डॉ. चंद्र मोहन नौटियाल ने 'राइटिंग राइट' विषय पर वैज्ञानिक लेखन में स्पष्टता, संक्षिप्तता और सही शब्द चयन के महत्व को समझाया। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक मेहर हसन आसिफ ने 'सीइंग एंड अनसीन' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने डीएनए की मूल अवधारणाओं, जैविक शोध में एआई के उपयोग और शोध में करियर के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। रुचि के आधार पर करियर चुनने की सलाह दी सुगंध विशेषज्ञ शैलेंद्र जैन ने एसेंशियल ऑयल्स के बढ़ते उद्योग की जानकारी दी। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के वरिष्ठ चिकित्सक संजीव मिश्रा ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि के आधार पर करियर चुनने की सलाह दी। उन्होंने सफलता के लिए धैर्य और निरंतर मेहनत को आवश्यक बताया।इस कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय, एरा विश्वविद्यालय, श्री जय नारायण पीजी कॉलेज और नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज सहित विभिन्न संस्थानों से लगभग 160 विद्यार्थी और 20 शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम का समन्वय रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष विकास सिंह ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत:वकीलों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर समाधान मांगा
    Next Article
    किसान नेता सत्यवान ने संभल में आंदोलन का ऐलान किया:एमएसपी, बिजली बिल और कर्ज पर सरकार को घेरा, 1 अप्रैल को मनाएंगे काला दिवस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment