Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान पर बाघ का हमला, मौत:लखीमपुर खीरी में गन्ना काटते समय हुआ हादसा, ग्रामीणों में आक्रोश

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में बाघ के हमले से एक किसान की मौत हो गई। यह घटना सोमवार दोपहर महेशपुर वन रेंज से सटे आबला बीट के नंदलालपुर गांव के पास हुई। किसान को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। गन्ने के खेत में चारा काटते समय हुआ हमला जानकारी के अनुसार, हैदराबाद थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव निवासी 36 वर्षीय मनोज कुमार सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे अपने घर से जानवरों के लिए गन्ने का चारा काटने खेत पर गए थे। गांव के दक्षिण दिशा में स्थित अपने गन्ने के खेत में वे करीब 3 बजे गन्ने की ऊपरी पत्तियां काट रहे थे। इसी दौरान अचानक गन्ने के बीच से एक बाघ निकलकर उन पर झपट पड़ा। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे किसान, बाघ खेतों में भागा बाघ के हमले से मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पीठ और चेहरे पर गहरे घाव हो गए। पास में खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने उनकी चीख सुनकर शोर मचाया, जिससे बाघ वापस गन्ने के खेतों की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, रास्ते में हुई मौत सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मनोज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गया। हालांकि चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक, ग्रामीणों में नाराजगी घटना की खबर मिलते ही मनोज के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि सूचना देने के बाद भी विभाग की टीम देर से मौके पर पहुंची। बाघ की तलाश के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे महेशपुर वन रेंज के रेंजर निर्भय प्रताप साही ने बताया कि क्षेत्र में बाघ की मूवमेंट की जानकारी मिली है और उसकी लोकेशन ट्रैक की जा रही है। बाघ को पकड़ने के लिए जल्द ही पिंजरे लगाए जाएंगे और वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाकंभरी देवी मेले में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन हो:बजरंग दल के हरीश कौशिक बोले- रोक नहीं लगी तो हिंदू समाज करेगा विरोध
    Next Article
    Monalisa: खुले बाल, भीगा बदन और... शादी के बाद फरमान संग हनीमून पर मोनालिसा, समंदर किनारे चिल करती आईं नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment