Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाकंभरी देवी मेले में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन हो:बजरंग दल के हरीश कौशिक बोले- रोक नहीं लगी तो हिंदू समाज करेगा विरोध

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में चैत्र नवरात्रि से पहले सहारनपुर के शाकंभरी देवी सिद्धपीठ क्षेत्र में होने वाले मेले को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। बजरंग दल के नेता हरीश कौशिक ने मेले में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने इस पर कार्रवाई नहीं की तो हिंदू समाज इसका विरोध करेगा। सोमवार को मां शाकंभरी देवी संघर्ष समिति की ओर से क्षेत्र में फ्लेक्स और पोस्टर लगाए गए। इनके जरिए प्रशासन को चेताते हुए बजरंग दल के ब्लॉक उपासना प्रमुख और प्रांत संयोजक हरीश कौशिक ने कहा कि नवरात्रि के दौरान शाकंभरी देवी सिद्धपीठ में बड़ा मेला लगता है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उनका आरोप है कि इस दौरान कुछ गैर-हिंदू लोग यहां आकर हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने की कोशिश करते हैं। कौशिक ने कहा कि समिति की मांग है कि मेले के दौरान सिद्धपीठ क्षेत्र में गैर-हिंदुओं का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए। उनका कहना है कि मेले में करोड़ों रुपए का व्यापार होता है और इसका लाभ हिंदू समाज को ही मिलना चाहिए। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक नहीं लगाई गई तो हिंदू समाज इसका विरोध करेगा। उनका दावा है कि नवरात्रि के दौरान गैर-हिंदुओं की मौजूदगी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरीश कौशिक ने हाल की एक घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले सप्ताह कुछ मुस्लिम युवक यहां 10 रुपए में दो गिलास मौसमी का जूस बेच रहे थे। दावा है कि लोगों को शक हुआ कि यह श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने और उन्हें बीमार करने की साजिश हो सकती है। जिसके बाद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। कौशिक ने प्रशासन से मांग की कि मेले में दुकान लगाने वाले, रिक्शा चलाने वाले या अन्य काम करने वाले सभी लोगों की आधार कार्ड के जरिए पहचान की जाए और ये भी देखा जाए कि वे हिंदू हैं या नहीं। उनका कहना है कि अगर कोई गैर-हिंदू पाया जाता है तो हिंदू समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि फ्लेक्स और पोस्टरों के माध्यम से प्रशासन को चेताया जा रहा है। समय रहते इस पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। उनकी मांग है कि मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ क्षेत्र में केवल हिंदुओं को ही प्रवेश दिया जाए। गैर-हिंदुओं की एंट्री पूरी तरह बंद की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:शादी के बाद कुलदीप ने लिखा- हमारा साथ अब शुरू, छेड़छाड़ करने पर 19 चप्पलें मारीं
    Next Article
    किसान पर बाघ का हमला, मौत:लखीमपुर खीरी में गन्ना काटते समय हुआ हादसा, ग्रामीणों में आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment